कानपुर में ‘मिशन शक्ति संगम’ का आयोजन नाना राव पेशवा किले में हुआ आयोजित
कानपुर। ‘मिशन शक्ति संगम’ का कार्यक्रम बुधवार को बिठूर के ऐतिहासिक नाना राव पेशवा किले में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर प्रमिला पांडे ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़चढ़ के भाग लिया। महापौर प्रमिला पांडे ने कहा की योगीराज में आज महिलाएं निडर होकर …
कानपुर। ‘मिशन शक्ति संगम’ का कार्यक्रम बुधवार को बिठूर के ऐतिहासिक नाना राव पेशवा किले में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर प्रमिला पांडे ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़चढ़ के भाग लिया। महापौर प्रमिला पांडे ने कहा की योगीराज में आज महिलाएं निडर होकर समाज में अपना काम कर रही है।
साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल प्रशासन के कारण आज महिलाओं में नया आत्मविश्वास आया है। महापौर ने कहा आज महिलाएं देर शाम तक भी सड़कों पर बिना किसी डर के घूम सकी है तो ऐसा मुख्यमंत्री के कुशल प्रशासन के बदौलत हो पाया है। इसके अलावा कहा महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए मिशन शक्ति संगम के तहत प्रदेश भर की बड़ी संख्या में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है और उनको आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए जा रहे हैं।
जिससे वह समाज में निर्भीक होकर अपना काम कर सकें। महापौर ने कहा मिशन शक्ति के तहत खेतिहर श्रमिक, पशुपालक, ईंट-भट्ठों पर काम करने वाली महिलाओं, स्कूल ड्रॉपआउट बेटियों पर ध्यान केन्द्रित किया गया है।
पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: बसपा के कैडर वोट पर सभी दलों की नजर, जानें कैसे?
जिसके बेहद शानदार नतीजे सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा महिलाओं की बदौलत ऐतिहासिक जीत हासिल करने जा रही है। इस कार्यक्रम में महापौर प्रमिला पांडे बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा और कमिश्नर राजशेखर समेत तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।
भाजपा ने सपा पर लगाया चुनाव में अवैध धन से फंडिंग कराने का आरोप
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) पर अवैध धन से फंडिंग कराने का आरोप लगाते हुये कहा है कि हाल ही में सपा नेताओं के खिलाफ आयकर विभाग की छापेमारी से सपा नेताओं के मंसूबे नाकाम होने के कारण ही विरोधी खेमे में बौखलाहट है। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
