बरेली: ‘एक स्कूल एक खेल’ से खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरेगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ‘एक खेल एक स्कूल’ कार्यक्रम को सुचारू करने के उद्देश्य से जिला विद्यालय निरीक्षक डा. मुकेश कुमार सिंह ने प्रधानाचार्यों की बैठक ली। कार्यक्रम के संबंध में तैयार रूपरेखा के अनुरूप स्कूल द्वारा चयनित खेल व संसाधनों की सूची, लोगो का निर्धारण, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए कोचिंग शिविरों का आयोजन आदि सहित …

बरेली, अमृत विचार। ‘एक खेल एक स्कूल’ कार्यक्रम को सुचारू करने के उद्देश्य से जिला विद्यालय निरीक्षक डा. मुकेश कुमार सिंह ने प्रधानाचार्यों की बैठक ली। कार्यक्रम के संबंध में तैयार रूपरेखा के अनुरूप स्कूल द्वारा चयनित खेल व संसाधनों की सूची, लोगो का निर्धारण, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए कोचिंग शिविरों का आयोजन आदि सहित कई दिशा-निर्देश दिए गए।

बुधवार को जीआईसी में आयोजित बैठक में डीआईओएस ने कहा कि इस कार्यक्रम को धरातल पर सफल बनाने के लिए समयबद्ध तरीके से रूपरेखा को अमल में लाया जाए, ताकि विश्वस्तर पर जनपद के खिलाड़ी प्रतिभावान बन अपना प्रदर्शन कर सकें। प्रधानाचार्यों और क्रीड़ा प्रभारियों को निर्देशित कर जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर कोर टीम को फाइनल करने और कोर कमेटी का नोडल तय करने के लिए कहा। साथ ही प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए कोचिंग कैंप का आयोजन करने के लिए समय, स्थान और प्रशिक्षक का निर्धारण करने व स्कूल स्तर पर होने वाली तैयारियों की रूपरेखा बनाने को कहा।

स्कूल, ब्लॉक और जिला स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं की तिथियों को जल्द निर्धारित करने पर जोर दिया। संचालन प्रधानाचार्य डा. अवनीश यादव और क्रीड़ा प्रभारी नईम अहमद ने संयुक्त रूप से किया। राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्त विहीन, सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों के प्रधानाचार्यों व क्रीड़ा प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए गए। वेद कुमार मिश्रा प्रधानाचार्य डीपीएस, आरके शाक्य, दिनेश राठौर, शाहिद रजा, मुकेश कुमार, महावीर सिंह, डा. गिरीश यादव, राकेश बाबू माथुर आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार