भोजपुरी फिल्म ‘बाबुल’ में जलवा बिखेरेंगी एक्ट्रेस अंबिका वाणी, 24 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। फिल्म इंडस्ट्री में मेहनत से नाम कमा रही रायबरेली की एक्ट्रेस अंबिका सिंह वाणी की नई मूवी बाबुल 24 दिसंबर को रिलीज हो रही है। बाबुल का रायबरेली के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हिंदी और वेब सिरीज में काम करने के बाद अंबिका वाणी भोजपुरी फिल्म में अपना जलवा बिखेरेंगी। बाबुल …

रायबरेली। फिल्म इंडस्ट्री में मेहनत से नाम कमा रही रायबरेली की एक्ट्रेस अंबिका सिंह वाणी की नई मूवी बाबुल 24 दिसंबर को रिलीज हो रही है। बाबुल का रायबरेली के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हिंदी और वेब सिरीज में काम करने के बाद अंबिका वाणी भोजपुरी फिल्म में अपना जलवा बिखेरेंगी। बाबुल का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

भोजपुरी इंडस्ट्री की  बाबुल की कहानी के एक ऐसे पिता की है जो अपनी दो बेटियों को पढ़ा लिखाकर आगे बढ़ाना चाहता है। बाबुल में अंबिका वाणी लीड रोल अदा कर रही है। बाबुल के निर्देशक अवधेश मिश्रा और निर्माता  रत्नाकर कुमार हैं। वहीं अवधेश मिश्रा, अम्बिका वाणी, शशि रंजन, अनीता रावत, देव सिंह मुख्य कलाकार हैं।

टैलेंट से सिल्वर स्क्रीन में बनाई जगह

डीह क्षेत्र के छोटे से गांव मउ रोखा की रहने वाली अंबिका सिंह वाणी  मंदाकिनी, मैथली, मंदबुद्धि,जर्नी द वीकण्ड नाईट, मैथिली, बाबुल जैसी फिल्मों के साथ ही डीडी किसान चैनल पर प्रसारित ‘नई सोच’ सीरियल को दर्शकों ने खूब पसंद किया। ‘द थर्ड रुम मेट’ बेब सीरीज में भी वह काम कर रही है। अब भोजपुरी की बाबुल से वह अपने करियर को नई दिशा दे रही हैं।

अंबिका वाणी अपनी नई फिल्म को लेकर खासा उत्साहित हैं। उनका कहना है कि यह फिल्म लोग जरूर पसंद करेंगे।  उनका कहना है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में काम करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा है। बाबुल की थीम अलग है और लोगों को यह पसंद आएगी।

पढ़ें- ‘गणपत’ की शूटिंग के दौरान टाइगर श्रॉफ को लगी चोट, एक्टर ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की फोटो

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म