कानपुर: अज्ञात बदमाशों ने वकील की देर रात गोली मारकर की हत्या
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में कल देर रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक वकील को कागज देने के बहाने घर के बाहर बुलाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार यह सनसनीखेज वारदात थाना नवाबगंज के गंगा नगर इलाके में हुई। इसमें अज्ञात बदमाशों ने अधिवक्ता राजाराम वर्मा (65) को कागज देने …
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में कल देर रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक वकील को कागज देने के बहाने घर के बाहर बुलाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार यह सनसनीखेज वारदात थाना नवाबगंज के गंगा नगर इलाके में हुई। इसमें अज्ञात बदमाशों ने अधिवक्ता राजाराम वर्मा (65) को कागज देने के बहाने घर के बाहर बुलाकर उनकी गोली मारकर हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गए।
गोली चलने की आवाज सुनकर घर वाले बाहर पहुंचे तो खून से लथपथ जमीन पर पड़े वर्मा को देख परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर उन्हें सर्वोदय नगर स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि वारदात के बाद जब परिजन घर से बाहर पहुंचे तब तक बदमाश वहां से फरार हो चुके थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिवक्ता घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में पुलिस जुटी हुई है। थाना प्रभारी नवाबगंज ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ग्राम प्रधानों समेत प्रतिनिधियों को मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय
अब ग्राम प्रधानों व अन्य गांवों के प्रतिनिधियों को बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा, जबकि प्रदेश के 7.31 लाख ग्राम पंचायत सदस्यों को प्रति बैठक 100 रुपये मिलेंगे। राज्य सरकार ने इस सिलसिले में निर्देश जारी किए हैं। शीतकालीन बजट सत्र में राज्य सरकार ने गांवों के प्रतिनिधियों को मानदेय बढ़ाने व ग्राम पंचायत सदस्य का मानदेय शुरू करने की घोषणा की थी। अभी तक ग्राम पंचायत सदस्यों को किसी भी प्रकार का भत्ता अनुमन्य नहीं है।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- ग्राम प्रधानों समेत प्रतिनिधियों को मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय
