अखिलेश यादव ने की चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती ‘किसान दिवस’ के मौक़े पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सरकार से उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजने की मांग की है। अखिलेश ने ट्वीट कर कहा कि परम आदरणीय चौधरी चरण सिंह …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती ‘किसान दिवस’ के मौक़े पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सरकार से उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजने की मांग की है।

अखिलेश ने ट्वीट कर कहा कि परम आदरणीय चौधरी चरण सिंह जी की जंयती पर उन्हें याद करते हुए हार्दिक श्रद्धा-सुमन। हम आज ‘किसान दिवस’ के अवसर पर किसानों और देश के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को ‘भारत रत्न’ देने की पुरज़ोर मांग करते हैं।

गौरतलब है कि आज चौधरी चरण सिंह की 119वीं जयंती है। उनके जन्मदिन को किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

मुख्यमंत्री योगी ने दी किसान दिवस की शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के मौके पर मनाए जाने वाले किसान दिवस की गुरुवार को शुभकामनाए दी हैं। गौरतलब है कि हर साल 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह की जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज उनकी 119वीं जयंती है। योगी ने अपना शुभकामना संदेश सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि कर्मठ एवं जुझारू जननेता, किसानों के कल्याण व उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले महान किसान नेता, देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को उनकी जयंती पर कोटिश: नमन। प्रदेशवासियों तथा अन्नदाताओं को ‘किसान दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- मुख्यमंत्री योगी ने दी किसान दिवस की शुभकामनाएं

संबंधित समाचार