‘पुष्पा द राइज’ की सक्सेस पर अक्षय कुमार ने की अल्लू अर्जुन की तारीफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ के चलते काफी चर्चा में हैं। एक्टर की ये फिल्म फैंस के बीच काफी छाई हुई है। फैंस के साथ-साथ कई स्टार्स भी हैं जो अल्लू अर्जुन की एक्टिंग से लेकर फिल्म की कहानी तक सभी की तारीफों के पुल बांध रहे …

मुंबई। साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ के चलते काफी चर्चा में हैं। एक्टर की ये फिल्म फैंस के बीच काफी छाई हुई है। फैंस के साथ-साथ कई स्टार्स भी हैं जो अल्लू अर्जुन की एक्टिंग से लेकर फिल्म की कहानी तक सभी की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार ने भी सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन की इस फिल्म की तारीफ की है।

जी हां, अक्षय कुमार ने अर्जुन की इस फिल्म के साथ ही उनके अभिनय को शानदार बताया है। अक्षय कुमार सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ के ट्रेलर को शेयर किया है।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि जिस तरह तुमको और फिल्म पुष्पा द राइस को पूरे भारत में ढे़र सारा प्यार मिल रहा है, उसके लिए बधाई और फिल्म जगत की सफल फिल्मों में एक और नाम जुड़ गया है।

बिग बॉस 15: टिकट टू फिनाले टास्क में राखी और शमिता की हुई लड़ाई, जानें क्यों…

टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) धीरे-धीरे अपने अंतिर पड़ाव की ओर आ रहा है। तीन हफ्ते बाद इस सीजन का फिनाले है। सभी कंटेस्टेंट जीतने की रेस में दौड़ रहे हैं। फिनाले में जाने के लिए हर घरवाला कोशिश कर रहा है। बिग बॉस के घर में टास्ट को लेकर लड़ाई होना आम बात हो गई है। लेकिन इस बार बात कुछ ज्यादा बढ़ गई।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- बिग बॉस 15: टिकट टू फिनाले टास्क में राखी और शमिता की हुई लड़ाई, जानें क्यों…

संबंधित समाचार