मुरादाबाद : बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने को एसएसपी से लगानी पड़ी गुहार
मुरादाबाद, अमृत विचार। अधिकारी पुलिस की कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाने का कितना ही प्रयास करें मगर थाना पुलिस का ढर्रा सुधरने वाला नहीं है। बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भी पीड़ित को एसएसपी से गुहार लगानी पड़ी। बड़ा अहाता असालतपुरा निवासी नासिर कमर ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि …
मुरादाबाद, अमृत विचार। अधिकारी पुलिस की कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाने का कितना ही प्रयास करें मगर थाना पुलिस का ढर्रा सुधरने वाला नहीं है। बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भी पीड़ित को एसएसपी से गुहार लगानी पड़ी।
बड़ा अहाता असालतपुरा निवासी नासिर कमर ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह किसी काम से 10 दिसंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे लाजपत नगर स्थित रामलीला ग्राउंड गए थे। बाइक खड़ी करके वह अंदर चले गए। कुछ देर बाद वापस आए तो बाइक गायब थी। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी और कटघर थाने पहुंचकर बाइक चोरी की तहरीर दी।
आरोप है कि पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की और अगले दिन आने को कहकर टरका दिया। तभी से वह लगातार कटघर थाने के चक्कर काट रहे हैं। मगर पुलिस ने उनकी बात सुनने को तैयार ही नहीं है। रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर की बात है। थक हारकर पीड़ित ने एसएसपी के दरबार में न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने कटघर एसएचओ को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है।
