देवरिया: सड़क हादसे में एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया के सलेमपुर क्षेत्र में बोलेरो और ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़न्त में एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मझौलीराज निवासी अल्लाउद्दीन की गर्भवती पत्नी सुहाना की तबियत खराब होने पर बुधवार देर रात वाहन से …

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया के सलेमपुर क्षेत्र में बोलेरो और ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़न्त में एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मझौलीराज निवासी अल्लाउद्दीन की गर्भवती पत्नी सुहाना की तबियत खराब होने पर बुधवार देर रात वाहन से उपचार के लिये सलेमपुर ले जा रहे थे कि मझौलीराज के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली से आमने-सामने की भिड़न्त हो गई। हादसे में सुहाना, सबीना और सोनी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अल्लाउद्दीन और रेहाना घायल हो गये जिनका उपचार सरकारी अस्पताल में हो रहा है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।

सिद्धार्थनगर: 35 लाख रुपये के गबन का आरोपी ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में तैनात एक ग्राम पंचायत अधिकारी को सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में निलंबित कर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के भनवापुर विकास खंड में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी राकेश पाठक पर लगभग 35 लाख 70 हजार रुपये का गबन करने का आरोप है।

इस आशय की शिकायत पर शुरुआती जांच के बाद बुधवार देर शाम पाठक को निलंबित कर दिया गया। पाठक के खिलाफ विभिन्न निर्माण कार्यों में अनियमितता बरतने की शिकायत प्रशासन को मिली थी। उस पर कार्रवाई करते हुये उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुये आगे की जांच तेज कर दी गयी है।

यह भी पढ़ें:-भाजपा नेता के संदिग्ध हत्यारों की हो गई है पहचान, वे शीघ्र पकड़े जायेंगे: केरल पुलिस

संबंधित समाचार