किसान दिवस पर पीएम मोदी ने किसानों से की यह बड़ी अपील…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को किसान दिवस के अवसर पर प्राकृतिक खेती को समय की मांग बताते हुए देश के किसानों से इसे अपनाने की अपील की है। मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बनास डेयरी संकुल और एकीकृत आयुष चिकित्सालय सहित अन्य विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित …

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को किसान दिवस के अवसर पर प्राकृतिक खेती को समय की मांग बताते हुए देश के किसानों से इसे अपनाने की अपील की है। मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बनास डेयरी संकुल और एकीकृत आयुष चिकित्सालय सहित अन्य विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित किया।

विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि धरती मां के कायाकल्प के लिए, हमारी मिट्टी की सुरक्षा के लिए, आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए, हमें एक बार फिर प्राकृतिक खेती की तरफ मुड़ना ही होगा। यही आज समय की मांग है।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के मौके पर मनाए जाने वाले किसान दिवस की देशवासियों को बधाई देते हुये कहा कि समय के साथ प्राकृतिक खेती का दायरा सिमटता गया, उस पर केमिकल वाली खेती हावी होती गई।

मोदी ने कहा कि इससे पर्यावरण और जीवजगत की सेहत के लिए पैदा हुए खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि किसानों को अब प्राकृतिक खेती की तरफ लौटना होगा।

मोदी ने प्राकृतिक खेती में पशुधन के महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारे यहां गाय की बात करना, गोबरधन की बात करना कुछ लोगों ने गुनाह बना दिया है। गाय कुछ लोगों के लिए गुनाह हो सकती है, लेकिन हमारे लिए गाय, माता है, पूजनीय है। गाय-भैंस का मजाक उड़ाने वाले लोग ये भूल जाते हैं कि देश के 08 करोड़ परिवारों की आजीविका ऐसे ही पशुधन से चलती है।

पढ़ें- ईडी ने किया दावा: अपराध शाखा ने मावुंकल के खिलाफ जांच पर अनुरोध का जवाब नहीं दिया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि प्राकृतिक खेती में पशुधन के महत्व को समझते हुये ही देश में डेयरी सेक्टर को मजबूत करना, सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। इसी का नतीजा है कि देश में 6-7 साल पहले की तुलना में दूध उत्पादन लगभग 45 प्रतिशत बढ़ा है। आज भारत दुनिया का लगभग 22 प्रतिशत दूध उत्पादन करता है।

मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि उप्र आज देश का सबसे अधिक दूध उत्पादक राज्य तो है ही, डेयरी सेक्टर के विस्तार में भी बहुत आगे है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में आज यहां बनास काशी संकुल का शिलान्यास किया गया है।

संबंधित समाचार