पत्नी ने मायके बुलाकर पति को पेट्रोल डालकर फूंका, जानें पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में कोतवाली बाजारखाला अंतर्गत करेहटा निवासी विजय पाल को पारिवारिक विवाद के चलते उसकी पत्नी ने पेट्रोल डालकर जलाने का मामला सामने आया है। फिलहाल विजय सिविल अस्पताल में इलाजरत है। डॉक्टरों के मुताबिक वह 90 प्रतिशत तक जल चुका है और उसकी स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है।विजय के परिजनों ने बताया …

लखनऊ। राजधानी में कोतवाली बाजारखाला अंतर्गत करेहटा निवासी विजय पाल को पारिवारिक विवाद के चलते उसकी पत्नी ने पेट्रोल डालकर जलाने का मामला सामने आया है। फिलहाल विजय सिविल अस्पताल में इलाजरत है। डॉक्टरों के मुताबिक वह 90 प्रतिशत तक जल चुका है और उसकी स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है।विजय के परिजनों ने बताया कि उसका अपनी पत्नी ललिता से विवाद चल रहा था।

पिछले काफी समय से ललिता फतेहपुर स्थित मायके में जाकर रह रही थी। दोनों के बीच गत 17 दिसंबर को कोतवाला बाजारखाला में सुलह भी हुई थी पर गत 18 दिसंबर को उसने विजय को फतेहपुर बुलाया और चार अन्य लोगों के साथ मिलकर पेट्रोल डालकर जला दिया। परिजनों का आरोप है कि बाजारखाला पुलिस उनकी तहरीर नहीं ले रही।

ये भी पढ़ें- हल्द्वानी: कामचलाऊ काम से नहीं चलेगा काम, गौलापुल की करो मरम्मत

खुद से लगाई आग, झूठी कहानी बता रहा विजय: एसएचओ

बाजारखाला के इंस्पेक्टर बृजेश ने बताया कि विजय पाल ने दो शादियां की हैं। ललिता उसकी दूसरी पत्नी है। दोनों के बीच विवाद था। 17 को कोतवाली आकर ललिता ने बताया कि विजय उसे साथ रखने से इनकार कर रहा है। दोनों में सुलहनामा कराया गया था। 18 को दोनों फतेहपुर चले गए, जहां फिर से किसी बात पर लड़ाई हुई तो विजय ने खुद को आग लगा ली। उसे फतेहपुर से कानपुर रेफर किया गया, जहां कानपुर पुलिस ने उसका बयान भी दर्ज लिया है।

ये खबर भी पढ़ें- बरेली: पुलिस ने आरोपियों से लिए 50 हजार, मुकदमा दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई नहीं, एसएसपी से गुहार

संबंधित समाचार