हरदोई: अधिवक्ता संघ चुनाव में जमकर हो रहा मतदान
हरदोई। अधिवक्ता संघ के वार्षिक चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान की प्रक्रिया चल रही है। मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में काफी जोश है। सर्वाधिक महत्वपूर्ण अध्यक्ष व मंत्री पद के लिए प्रत्याशी व उनके समर्थक काफी जोर-शोर से लगे हुए हैं। मतदान के लिए सुबह से ही अधिवक्ता संघ भवन में काफी गहमागहमी है …
हरदोई। अधिवक्ता संघ के वार्षिक चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान की प्रक्रिया चल रही है। मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में काफी जोश है। सर्वाधिक महत्वपूर्ण अध्यक्ष व मंत्री पद के लिए प्रत्याशी व उनके समर्थक काफी जोर-शोर से लगे हुए हैं। मतदान के लिए सुबह से ही अधिवक्ता संघ भवन में काफी गहमागहमी है प्रत्याशी व उनके समर्थक चुनाव के अंतिम दौर में मतदाताओं को अपने पक्ष में रिझाने के लिए लगे हुए हैं।
अधिवक्ता संघ की वार्षिक कार्यकारिणी में अध्यक्ष व मंत्री सहित 22 पदों के लिए 68 प्रत्याशी मैदान में हैं। कानपुर में अधिवक्ता संघ चुनाव के दौरान हुई एक अधिवक्ता की हत्या के बाद जिले में भी पुलिस बल अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर काफी सतर्क है चुनाव के दौरान वकील घर में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा। चुनाव के परिणामों की घोषणा शुक्रवार को मतगणना के बाद की जाएगी।
हरदोई: खाना बनाते समय फटा कुकर, छात्र झुलसा
हरदोई। किराए के मकान में रह कर पढ़ाई के लिए तैयारी कर रहे छात्रों के साथ अचानक अनहोनी हो गई। खाना पकाने के दौरान कुकर फटने से एक छात्र बुरी तरह झुलस गया। जबकि कई उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। शहर के आजाद नगर में हुए इस हादसे से वहां हड़कंप मच गया। बताया गया है कुछ छात्र कोतवाली शहर के मोहल्ला आज़ाद नगर में किराए के एक मकान में रह कर पढ़ाई की तैयारी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:-बरेली: पुलिस ने आरोपियों से लिए 50 हजार, मुकदमा दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई नहीं, एसएसपी से गुहार
