रायबरेलीः फूल व्यवसायी ने की आत्महत्या, जेब से मिला सुसाइड नोट, पत्नि ने लगाया ये आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। बछरावां-महाराजगंज रोड पर समाधानेश्वर मंदिर के निकट रहने वाले एक फूल व्यवसाई ने घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस को व्यवसाई की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने जिंदगी से ऊबकर आत्महत्या करने का जिक्र किया गया है। बताते हैं कि बुधवार रात उपेंद्र …

रायबरेली। बछरावां-महाराजगंज रोड पर समाधानेश्वर मंदिर के निकट रहने वाले एक फूल व्यवसाई ने घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस को व्यवसाई की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने जिंदगी से ऊबकर आत्महत्या करने का जिक्र किया गया है। बताते हैं कि बुधवार रात उपेंद्र सैनी उर्फ मोनू (25) पुत्र रामलखन निवासी कस्बा बछरावां अपने घर के कमरे में कुण्डे के सहारे दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी का फंदा लगा लिया।

मायके में रह रही पत्नी अनीता ने कई बार फोन लगाया पर फोन नहीं उठा। जिसको लेकर परिजनों के साथ पत्नी ससुराल वापस आई , तो उसे कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिल । कई बार आवाज लगाई फिर भी कोई जवाब ना मिलने पर परिजनों ने रोशनदान से झांककर देखा तो उसका शव फंदे के सहारे लटक रहा था। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है । उपेंद्र का विवाह 6 माह पूर्व जायस जनपद की रहने वाली अनीता से हुआ था।

अनीता के भाई शुभम सैनी ने परिजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। साथ ही मृतक के जेब से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मृतक ने अपनी जिंदगी से ऊबकर आत्महत्या करने का जिक्र किया है। मृतक के ससुराली जनों ने मृतक के पिता रामलखन सैनी , मां विद्या देवी व बहन गीता देवी पर दंपति को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस बाबत थानाध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है । मामले की तफ्तीश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-कानपुर: आयकर विभाग के अधिकारियों ने इत्र कारोबारी के ठिकानों पर की छापेमारी

संबंधित समाचार