बहराइच: बोलेरो और बाइक में हुई टक्कर, महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। पयागपुर के बिलरवा चौराहे पर बाइक सवार और बोलेरो में टक्कर हो गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि मृतक महिला की सास और पति घायल हुए हैं। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। गोंडा जिले के कोतवाली अंतर्गत गोसाईंपुरवा गांव निवासी बृजेश गोस्वामी (25) बाइक से …

बहराइच। पयागपुर के बिलरवा चौराहे पर बाइक सवार और बोलेरो में टक्कर हो गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि मृतक महिला की सास और पति घायल हुए हैं। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

गोंडा जिले के कोतवाली अंतर्गत गोसाईंपुरवा गांव निवासी बृजेश गोस्वामी (25) बाइक से अपनी पत्नी पूनम (20) और मां कृष्ण कुमारी (45) को बैठाकर गिलौला क्षेत्र में स्थित झारखंडी मंदिर जा रहे थे। पयागपुर थाना क्षेत्र के बिलरवा मोड़ के पास बाइक सवार पहुंचे। तभी सामने से आ रही बोलेरो में भिडंत हो गई। मौके पर ही पूनम की मौत हो गई। जबकि घायल पति बृजेश और सास कृष्ण कुमारी को एंबुलेंस से इकौना स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

यहां हालत गंभीर होने पर घायलों को जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया। वहीं हादसे की सूचना पाकर पहुंची पयागपुर पुलिस ने मृतक महिला के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया है। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अमरोहा : सामूहिक दुष्कर्म में दो सगे भाइयों समेत चार को 20-20 साल की सजा

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में अदालत ने दो सगे भाइयों समेत चार लोगों को 20-20 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही उन पर 52-52 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। फैसला आने के बाद आरोपियों को कस्टडी में लेकर जेल भेज दिया गया।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- अमरोहा : सामूहिक दुष्कर्म में दो सगे भाइयों समेत चार को 20-20 साल की सजा

संबंधित समाचार