बाराबंकी: स्वाधीनता का अमृत महोत्सव कल, समिति के सदस्यों ने लिया तैयारियों का जायजा
बाराबंकी। स्वाधीनता का अमृत महोत्सव शुक्रवार को स्थानीय केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होगा। अमृत महोत्सव जिला समिति के तत्वाधान में होने वाले कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण हो गयी है। समिति के सदस्यों ने गुरुवार को कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। खुले मैदान में होने वाले समारोह …
बाराबंकी। स्वाधीनता का अमृत महोत्सव शुक्रवार को स्थानीय केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होगा। अमृत महोत्सव जिला समिति के तत्वाधान में होने वाले कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण हो गयी है। समिति के सदस्यों ने गुरुवार को कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। खुले मैदान में होने वाले समारोह स्थल को स्वाधीनता आंदोलन के पुरोधाओं एवं महापुरुषों के चित्र से सजाया गया है।
विशाल मंच पर भारत माता का चित्र राष्ट्रीयता से जुड़े कार्यक्रम का बोध करायेगा। समारोह में शिरकत करने के लिए विभिन्न विद्यालयों से पहुँचने वाले हजारों विद्यार्थियों की बैठने की प्रथक व्यवस्था की गई।कार्यक्रम स्थल की भारतीयता से ओत-प्रोत साज-सज्जा आजादी के महत्व को दर्शाती है। नगर पालिका के कर्मचारी कार्यकर्ता सफाई व्यवस्था में जुटे रहे। समारोह में आरएसएस के सह प्रान्त प्रचारक मनोज का बौद्धिक भी होगा। अंतर्राष्ट्रीय कलाकार बाबा सत्य नारायण मौर्य भारत माता की आरती एवं वन्दे मातरम गान पर राष्ट्रवाद की अलख जगाएंगे।
यह भी पढ़ें:-कानपुर: आयकर विभाग के अधिकारियों ने इत्र कारोबारी के ठिकानों पर की छापेमारी
जिला प्रचारक कृष्ण कुमार और जिला कार्यवाह सुधीर ने समिति के अन्य सदस्यों सङ्ग कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। जिला कार्यवाह ने बताया कि शुक्रवार को होने वाला कार्यक्रम जिले में 19 नवम्बर से 16 दिसम्बर तक चले अमृतमहोत्सव के विभिन्न आयोजनों का समापन समारोह है।इस अवसर पर जिला संयोजक विपिन राठौर, सन्तोष सिंह,तारेश्वर,नन्हे सिंह,विजय आनंद बाजपेई,डॉ सुजीत चतुर्वेदी,श्रवण सिंह,राधेलाल वर्मा,डॉ अमित वर्मा,शिवपूजन,पारितोष ,आशुतोष,निखिल मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-रायबरेलीः फूल व्यवसायी ने की आत्महत्या, जेब से मिला सुसाइड नोट, पत्नि ने लगाया ये आरोप
