हरदोई: चोरों ने प्राथमिक विद्यालय को बनाया निशाना, बैटरी व इनवर्टर किया पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। ठंड और घने कोहरे के चलते सरकारी विद्यालयों में चोरी की घटना शुरू हो गई है। चोर शिक्षा के मंदिर को भी नहीं छोड़ रहे हैं। मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने प्राथमिक विद्यालय त्यौरी में कमरे का लॉक तोड़ कर दो बैटरी, इनवर्टर चोरी कर ले गए। प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक रूबी कश्यप …

हरदोई। ठंड और घने कोहरे के चलते सरकारी विद्यालयों में चोरी की घटना शुरू हो गई है। चोर शिक्षा के मंदिर को भी नहीं छोड़ रहे हैं। मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने प्राथमिक विद्यालय त्यौरी में कमरे का लॉक तोड़ कर दो बैटरी, इनवर्टर चोरी कर ले गए। प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक रूबी कश्यप ने मामले की सूचना कोतवाली कछौना में लिखित रूप से दे दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

बताते चलें विकासखंड कछौना को एचसीएल फाउंडेशन ने सर्वांगीण विकास हेतु गोद ले रखा हैं। परिषदीय विद्यालयों में बेहतर शिक्षा के लिए स्मार्ट क्लास बनाई है। स्मार्ट क्लास हेतु कक्षा में इनवर्टर, बैटरी, प्रोजेक्टर सहित कीमती सामान लगा रखा है। जिससे गरीब छात्रों को बेहतर शिक्षा का माहौल मिल सके। परंतु इन स्कूलों पर चोरों की पैनी नजर है। आय दिन स्कूलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। कछौना क्षेत्र के लगभग एक दर्जन विद्यालय में चोरी की घटना को 5 वर्षों में अंजाम दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: फंदे से लटका मिला युवती का शव, परिजनों में हड़कंप

जिससे एचसीएल फाउंडेशन का मनोबल कमजोर पड़ रहा है। वही गरीब ग्रामीण क्षेत्र के नौनिहाल बेहतर शिक्षा के संसाधनों से वंचित हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के चौकीदार, सुरक्षा समितियों की सजगता की नितांत आवश्यकता है। इनकी जागरूकता से स्कूलों की संपत्ति को बचाया जा सकता है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया मामले की जांच की जा रही हैं। शीघ्र चोरी का खुलासा होगा।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: मुख्यमंत्री ने पांच बार किया निराश, अब एचपी मजदूर संघ प्रधानमंत्री से लगाएगा न्याय की गुहार

संबंधित समाचार