रामपुर : पिंजरा लेकर पहुंची वन विभाग की टीम, बैरंग लौटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/दढ़ियाल, अमृत विचार। नगर सहित क्षेत्र के दो दर्जन गांवों में तीन सप्ताह से तेंदुए की दहशत बरकरार है। तीन सप्ताह से तेंदुआ किसी न किसी गांव में दिखाई दे रहा है। तेंदुए की सूचना पर गुरुवार को वन विभाग की टीम पिंजरा लेकर अकबराबाद के जंगल में पहुंची। जिसके बाद टीम बिना पिंजरा लगाए …

रामपुर/दढ़ियाल, अमृत विचार। नगर सहित क्षेत्र के दो दर्जन गांवों में तीन सप्ताह से तेंदुए की दहशत बरकरार है। तीन सप्ताह से तेंदुआ किसी न किसी गांव में दिखाई दे रहा है। तेंदुए की सूचना पर गुरुवार को वन विभाग की टीम पिंजरा लेकर अकबराबाद के जंगल में पहुंची। जिसके बाद टीम बिना पिंजरा लगाए ही वापस लौट आई।
छह दिसंबर को क्षेत्र के गांव जटपुरा में किसानों ने तेंदुए को देखा था।

जिसके बाद से लगातार रोजाना तेंदुआ कहीं न कहीं दिखाई दे रहा है। जिस कारण नगर सहित क्षेत्र के दो दर्जन गांवों में तेंदुए की दहशत है। मंगलवार की देर शाम तेंदुए को अकबराबाद निवासी जुबैर खान पुत्र मन्ने खां ने देखा था। वहीं बुधवार की सुबह खेतों पर काम करने जा रहे रामपुर धम्मन निवासी नावेद अली और सद्दाम ने जंगल में तेंदुआ को देखा था। तेंदुए की दहशत के चलते दोनों मजदूर उल्टे पांव गांव की ओर दौड़ पड़े थे।

नगर सहित क्षेत्र के दो दर्जन गांवों में बीते तीन सप्ताह से तेंदुए की दहशत बरकरार है। लेकिन वन विभाग ने तब तेंदुआ होने की पुष्टि नहीं की। बुधवार को तेंदुआ की वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग को फुटपाथ पर आना पड़ा। गुरुवार को वन विभाग की टीम के वन दरोगा राजकुमार के नेतृत्व में आधा दर्जन कर्मचारी अकबराबाद और रामपुर धम्मन के जंगल में कांबिंग के लिए पहुंचे। लेकिन वन विभाग को कोई सफलता नहीं मिल सकी।

वन विभाग की टीम बैरंग लौट आई। वन दरोगा राजकुमार ने बताया कि इस क्षेत्र में तेंदुए को देखा गया था। वहां से कुछ ही दूरी पर उत्तराखंड की सीमा लगती है। वहीं जंगल में गन्ने की खेती अधिक होने के कारण पिंजरा लगाना मुमकिन नहीं है। लोकेशन मिलते ही पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल पिंजरा वन चौकी सरकथल पर रख दिया गया है।

संबंधित समाचार