बाराबंकी: सीतापुर ने लखनऊ को हराकर जीती पीएसी जोन क्रिकेट प्रतियोगिता
बाराबंकी। दसवी वाहिनी पीएसी परिसर में चल रही चार दिवसीय 22वीं अंतर वाहिनी पीएसी जोन क्रिकेट प्रतियोगिता में 27वीं पीएसी सीतापुर ने 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ को हराकर विजेता बनी। गुरुवार को फाइनल मुकाबले में 27वीं वाहिनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। 32 वीं वाहिनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुये दिनेश …
बाराबंकी। दसवी वाहिनी पीएसी परिसर में चल रही चार दिवसीय 22वीं अंतर वाहिनी पीएसी जोन क्रिकेट प्रतियोगिता में 27वीं पीएसी सीतापुर ने 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ को हराकर विजेता बनी। गुरुवार को फाइनल मुकाबले में 27वीं वाहिनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
32 वीं वाहिनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुये दिनेश के 36 व अवनीश के 31 रनों की पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 137 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी 27 वीं वाहिनी ने मैन ऑफ द मैच अतुल के 72 व अनिल के 46 रनों की शानदार पारियों की बदौलत फाइनल को 6 विकेट से जीतकर पीएसी जोन प्रतियोगिता की विजेता बनी।
उप सेनानायक अरविंद मिश्र ने विजेता टीम 27 वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर को शील्ड व पूरी प्रतियोगिता के लिये मैन ऑफ द टूर्नामेंट रोशन चौहान 10 वीं वाहिनी, बेस्ट बॉलर दिनेश सिंह व बेस्ट बैट्समैन अतुल 27 वीं वाहिनी को पुरस्कृत कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी।
यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: दहेज में बाइक नहीं मिली तो करने लगे परेशान, बहू ने पति समेत चार के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
दी गयी एवं प्रतियोगिता में समिल्लित अन्य टीमों को जो इस वर्ष किसी कारण से विजेता न हो सकी उन्हें अगले वर्ष की प्रतियोगिता के लिए परिश्रम करने के लिये प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सहायक सेनानायक राम रतन, सहायक सेनानायक अरशद जमाल सिद्दीकी, शिविरपाल न्याज अहमद काजमी, सूबेदार मेजर राजपति यादव, प्रभारी शिविरपाल दिनेश कुमार पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-Omicron ने बदला हवा का रुख, रात 11 से सुबह 5 बजे तक MP बंद, सीएम ने किया नाइट कर्फ्यू का ऐलान
