लखनऊ: दिनदहाड़े लूट करने वाले गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार
लखनऊ। बीकेटी थाना के अंतर्गत दिनहहाड़े 70 हजार रुपया लूटने वाले लूटरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी तसवीर की मदद से लूटेरों की पहचान हो पाई। लूटेरों के पास से लूट का 35 हजार रुपया, तीन तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। लखनऊ ग्रामीण के बीकेटी थाना …
लखनऊ। बीकेटी थाना के अंतर्गत दिनहहाड़े 70 हजार रुपया लूटने वाले लूटरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी तसवीर की मदद से लूटेरों की पहचान हो पाई। लूटेरों के पास से लूट का 35 हजार रुपया, तीन तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। लखनऊ ग्रामीण के बीकेटी थाना क्षेत्र में15 दिसंबर को एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र में दिन दहाड़े हुई लूट का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा किया।
लुटेरों ने गन प्वांट पर 70 हजार रुपये और मोबाइल की लूट की। बीकेटी पुलिस ने घटना में शामिल तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटी गई नकदी के साथ घटना में प्रयुक्त तमंचा और बाइक भी बरामद की गयी है। एसपी ग्रामीण हृदेश कुमार का कहना है कि 15 दिसंबर को बीकेटी के अतरौरा निवासी पारस नाथ यादव ने पहाड़पुर चौराहे पर एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में लूटपाट का मुकदमा दर्ज कराया था।
जिसके बाद से पुलिस की निगरानी में छानबीन शुरू हुई थी। पुलिस का कहना है घटनास्थल से अपराधियों के जाने के रास्तों की सीसीटीवी फुटेज की छानबीन करने पर लुटेरों के बारे में अहम सुराग हाथ लगे। मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को भैसामऊ क्रॉसिंग पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में इन लोगों ने लूट की घटना को कबूल किया।
इसके बाद पुलिस टीम ने आदर्श गुप्ता, बीबीपुर थाना इटौंजा, लखनऊ, जितेन्द्र सिंह बिचपुरी सैलाब, गुन्नौर संभल और सतेन्द्र यादव बिचपुरी सैलाब, गुन्नौर संभल को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूट का 35 हजार रुपया, तीन तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, घटना को अंजाम देने से पहले लखनऊ निवासी आर्दश गुप्ता ने उस जगह की रेकी की। जिसके बाद सम्भल निवासी जितेंद्र सिंह व सतेंद्र सिंह के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: आम आदमी पार्टी 23 दिसंबर को करेगी ‘सशक्त महिला समृद्ध उत्तराखंड’ अभियान का आगाज
