लखनऊ: अपराध पर अंकुश लगाने के लिए राजधानी में बनेंगे दो नये थाना, आदेश जारी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार शांति व्यवस्था कायम रखने और आपराधिक मामलों को जल्द से जल्द निस्तारण करने के उद्देश्य से राजधानी में जल्द ही दो नये थानों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए गुरुवार को उत्तर प्रदेश के गृह विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। गृह विभाग के अपर …
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार शांति व्यवस्था कायम रखने और आपराधिक मामलों को जल्द से जल्द निस्तारण करने के उद्देश्य से राजधानी में जल्द ही दो नये थानों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए गुरुवार को उत्तर प्रदेश के गृह विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। गृह विभाग के अपर मुख्य सविच अवनीश कुमार अवस्थी की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अंतर्गत मड़ियांव थाना को विभाजित कर नया थाना सैरपुर बनाया जायेगा।
इसके अलावा राजधानी के चिनहट थाना के अंतर्गत विभाजित करके बाबू बनारसी दास (बीबीडी) थाना का निर्माण किया जाएगा। यह निर्णय क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने, अपराधों पर और प्रभावशाली तरीके से अंकुश लगाने और महिलाओं व जन सामान्य को अधिक सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है।
वहीं अधिसूचना में बताया गया है कि इन थानों के लिए जल्द ही भवनों का निर्माण शुरू कर दिया जायेगा। साथ ही थानों में पदाधिकारियों व कर्मचारियों की नियुक्ति के संबंध में अलग से आदेश निर्गत किया जाएगा। इधर मड़ियांव व चिनहट में नये थानों के गठन की घोषणा के सरकार के निर्णय की क्षेत्रवासी जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।
अब लखनऊ कमिश्नरेट में कुल 48 थाने
विदित हो कि अबतक लखनऊ कमिश्नरेट के अंतर्गत कुल 46 थाने थे। पर अब दो नये थानों के गठन के साथ कमिश्नरेट के अंतर्गत थानों की कुल संख्या 48 हो जायेगी।
यह भी पढ़ें:-क्या एमपी के बाद महाराष्ट्र में भी लगेगा नाइट कर्फ्यू? ओमीक्रोन के 23 नए मामले सामने आए, कुल संख्या 88 हई
