बरेली: वारंट जारी होने के बाद भी पुलिस नहीं कर रही गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। छेड़खानी के मामले में वारंट जारी होने के बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तारी नहीं कर रही है। जब पीड़िता ने कार्रवाई की बात कही तो दरोगा ने उससे रुपये मांगे। महिला ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है। कैंट क्षेत्र की युवती ने बताया कि कुछ समय पहले गांव के माहिर …

बरेली, अमृत विचार। छेड़खानी के मामले में वारंट जारी होने के बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तारी नहीं कर रही है। जब पीड़िता ने कार्रवाई की बात कही तो दरोगा ने उससे रुपये मांगे। महिला ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है।

कैंट क्षेत्र की युवती ने बताया कि कुछ समय पहले गांव के माहिर खां ने उसके साथ छेड़खानी की थी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। अधिकारियों के पूछे जाने पर पुलिस ने बताया कि उन्होंने आरोपी का वारंट जारी करा लिया है। इसके बाद भी वह गिरफ्तार नहीं हुआ।

युवती ने फोन कर बताया कि आरोपी अपने घर पर है। फिर भी पुलिस उसे पकड़ने नहीं आई। थाने जाकर उसने जब पूछा तो दरोगा ने उसे बताया कि ऐसे गिरफ्तारी नहीं होती है। आरोप है कि इस दौरान रुपये की मांग की गई। पीड़िता ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है।

संबंधित समाचार