बरेली: तलाक के बाद देवर ने हलाला के नाम पर किया दुष्कर्म
बरेली, अमृत विचार। दहेज की खातिर एक महिला को पति ने तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि उसके बाद देवर ने हलाला कराने के नाम पर उसके साथ तीन माह तक दुष्कर्म किया। इसके बाद पति ने उससे दोबारा निकाह कर लिया, लेकिन उसके बाद भी उसे ससुराल के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित …
बरेली, अमृत विचार। दहेज की खातिर एक महिला को पति ने तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि उसके बाद देवर ने हलाला कराने के नाम पर उसके साथ तीन माह तक दुष्कर्म किया। इसके बाद पति ने उससे दोबारा निकाह कर लिया, लेकिन उसके बाद भी उसे ससुराल के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। महिला का आरोप है कि ससुरलियों ने डीजल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। पीड़िता ने गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की।
फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उसकी शादी 2016 में रामपुर जिले के भोट थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक से हुई थी। आरोप है कि ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट की जाने लगी। महिला के अनुसार पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि उसके बाद हलाला के नाम पर उसके देवर ने उसके साथ तीन माह तक दुष्कर्म किया। जब विरोध किया तो पति ने दोबारा उसके साथ निकाह कर लिया।
इसके बाद भी ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट जारी रखी। महिला ने फतेहगंज पश्चिमी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। महिला ने अब एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर पति और ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग की है।
