मुरादाबाद : डीएम ने बच्चों की यूनिफॉर्म के लिए शिक्षकों को दिए निर्देश, कहा-अभिभावकों संग बैठक कर करें प्रेरित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह कुमार ने परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए यूनीफार्म, स्वेटर, स्कूल बैग, जूता मोजा खरीद सुनिश्चित कराने के लिए हर स्कूल में 28 दिसंबर को बच्चों के अभिभावकों के साथ प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को बैठक करने का आदेश दिया है। इस बैठक में अभिभावकों के खाते में भेजे …

मुरादाबाद,अमृत विचार। जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह कुमार ने परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए यूनीफार्म, स्वेटर, स्कूल बैग, जूता मोजा खरीद सुनिश्चित कराने के लिए हर स्कूल में 28 दिसंबर को बच्चों के अभिभावकों के साथ प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को बैठक करने का आदेश दिया है। इस बैठक में अभिभावकों के खाते में भेजे गए 1100 रुपये से छात्र छात्राओं का ड्रेस, बैग, स्वेटर ही खरीदने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करने के लिए कहा है। जिससे बच्चों की पढ़ाई में सहूलियत हो सके।

जिलाधिकारी ने स्कूलों में बैठक की फोटो मीडिया में प्रसारित कराने के लिए कहा है। साथ ही निर्धारित फार्मेट पर की गई खरीद की जानकारी अगले दिन बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी तक भेजने का आदेश दिया है। साथ ही बैठक का प्रचार प्रसार मीडिया के माध्यम से करने के लिए कहा है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्ध प्रिय सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार बैठक कराने और अभिभावकों के खाते में भेजी गई धनराशि से बच्चों के लिए ड्रेस, बैग, स्वेटर, जूता मोजा की खरीद सुनिश्चित करने के लिए खंड शिक्षाधिकारियों और प्रधानाध्यापक को दिया है। जो भी इसमें लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ कारवाई भी होगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका