क्रिसमस के त्योहार को लेकर एफएसडीए ने चलाया अभियान, जानें क्या?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। क्रिसमस के त्योहार पर बेकरी प्रोडक्ट में मिलावटखोरी पर अंकुश लगने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन एफएसडीए ने गुरुवार को विशेष अभियान चलाया। जिसमें राजधानी के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी में क्रिसमस की पेस्ट्री, केक और कुकीज आटा सहित 18 नमूने सील कर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए। एफएसडीए के अभिहित …

लखनऊ। क्रिसमस के त्योहार पर बेकरी प्रोडक्ट में मिलावटखोरी पर अंकुश लगने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन एफएसडीए ने गुरुवार को विशेष अभियान चलाया। जिसमें राजधानी के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी में क्रिसमस की पेस्ट्री, केक और कुकीज आटा सहित 18 नमूने सील कर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए।

एफएसडीए के अभिहित अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि सांई बेकरी कुर्सी रोड से पेस्ट्री, पस्टिका बेकरी से चोको विद जेली और पनीर, श्री बेकर्स से पान एप्पल पेस्ट्री, पाल बेकर्स और केक शॉपी से केक, मूड बेकर्स मोहिबुल्लापुर से कुकीज आटा और कुकीज अजवाइन बटर, बोबो बेकरी गौरभीट से जीरा और रस्क, लकड़मंडी सआदतगंज से रस्क और क्रीम रोल, माडर्न बेकर्स ठाकुरगंज से स्ट्राबरी केक, कालीमिर्च कुकीज और चाकलेट पाई, द वालनेट हाउस से मिनी खस्ता, काजू मंसूर और मेवा समोसा के नमूने सील किए। उन्होंने बताया कि नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लखनऊ: केजीएमयू के प्लास्टिक सर्जरी विभाग ने मनाया 45वां स्थापना दिवस

केजीएमयू के प्लास्टिक एवं रिकन्सट्रक्टिव विभाग ने गुरुवार को 45वां स्थापना दिवस प्रशासनिक भवन के ब्राउन हॉल में मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केजीएमयू के कुलपति डॉ. विपिन पुरी और विशिष्ट अतिथि अटल बिहारी बाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो.एके सिंह रहे। अमृतसर से आए सीनियर प्लास्टिक सर्जन डॉ. रवि महाजन ने स्व. प्रो. आरएन शर्मा स्मृति पर ऑर्थोप्लास्टिक अप्रोच टू लिम्ब ट्रामा मैनेजमेंट पर व्याख्यान दिया।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- लखनऊ: केजीएमयू के प्लास्टिक सर्जरी विभाग ने मनाया 45वां स्थापना दिवस

संबंधित समाचार