हरदोई: लखनऊ रेलवे स्टेशन से भटकी पश्चिम बंगाल की सुभद्रा का मिला शव
हरदोई। पश्चिम बंगाल की रहने वाली सुभद्रा लखनऊ के रेलवे स्टेशन पर भीड़-भाड़ के चलते अपनों से भटक गई थी। शुक्रवार को उसका शव कीचड़ में फंसा हुआ पाया गया। कछौना पुलिस ने शव कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। बताते है कि पश्चिम बंगाल के निमुआ कमात थाना ओल्ड मालदा ज़िला मालदा …
हरदोई। पश्चिम बंगाल की रहने वाली सुभद्रा लखनऊ के रेलवे स्टेशन पर भीड़-भाड़ के चलते अपनों से भटक गई थी। शुक्रवार को उसका शव कीचड़ में फंसा हुआ पाया गया। कछौना पुलिस ने शव कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। बताते है कि पश्चिम बंगाल के निमुआ कमात थाना ओल्ड मालदा ज़िला मालदा निवासी दुलाल मोदी शनिवार को अपनी 45 वर्षीय पत्नी सुभद्रा और बच्चों के अलावा वहीं से कुछ और लोगों के साथ चंडीगढ़ के लिए रवाना हुआ था।
इसी बीच लखनऊ रेलवे स्टेशन पर भीड़-भाड़ के चलते सूभद्रा अपनों से दूर हो कर भटक गई थी।तभी से उसकी तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को कछौना थाने के ठाकुरगंज इलाके में एक महिला का शव कीचड़ में फंसा हुआ देखा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकल वाया। शव की शिनाख्त सुभद्रा के रूप में की गई। इस बारे में सुभद्रा के पति ने बताया है कि उसकी पत्नी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।उसके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। पुलिस ने शव कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है।
कंटेनर की टक्कर से बोलेरो सवार एक की मौत दो घायल
हरदोई। थानाक्षेत्र के ग्राम शेखनपुर व छेदापुरवा मोड़ पुलिया के पास गुरुवार की शाम लगभग पौने नौ बजे बिल्हौर कटरा मार्ग पर कन्टेनर की टक्कर से बोलेरो सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि दो की हालत गम्भीर बनी हुई है। राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से घायलों को जिलाअस्पताल रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी ले गए।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: कंटेनर की टक्कर से बोलेरो सवार युवक की हुई मौत, दो घायल
