अपनी मान प्रतिष्ठा में लगी रहती थीं राजकुमारों की सरकारें : राधा मोहन सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदरगढ़/(बाराबंकी)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह ने शुक्रवार को यहां कहा कि देश और प्रदेश में पहले राजकुमारों की सरकारें होती रहती थी वह दिन में तो जनता के हितों की बात करते थे लेकिन रात में अपनी मान प्रतिष्ठा बढ़ाने में लगे रहते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

हैदरगढ़/(बाराबंकी)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह ने शुक्रवार को यहां कहा कि देश और प्रदेश में पहले राजकुमारों की सरकारें होती रहती थी वह दिन में तो जनता के हितों की बात करते थे लेकिन रात में अपनी मान प्रतिष्ठा बढ़ाने में लगे रहते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब जनता के हितों के लिए देश के खजाने का उपयोग किया और पहली बार उन्हें योजनाओं का लाभ मिला।

भाजपा किसान मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गांव में हिंदुस्तान की आत्मा बसती है किसान भगवान है इसलिए मोदी जी ने किसान गरीबों के लिए देश का एस सरकारी खजाना उनके लिए खोल दिया है। पहले यह खजाना एक समुदाय के लिए सुरक्षित रखा जाता था, लेकिन योगी मोदी की सरकार ने सरकारी खजाना गांव में बसने वाली 80 करोड़ की जनता के लिए विभिन्न योजनाओं के लिए खोल दिया है।

आज योगी मोदी की सरकार में किसान खुशहाल है उसे हर योजना का लाभ मिल रहा है यह बात भाजपा के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन ने हैदरगढ़ कस्बे स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान में शुक्रवार दोपहर किसान मोर्चा के कार्यक्रम में कही है उन्होंने कहा कि जन धन योजना, गरीबों को विद्युत कनेक्शन, उज्जवला योजना, दिव्यांग, विकलांग, विधवा व किसानों को पेंशन योजना, निशुल्क सोलर पंप, किसानों को खेती करने के लिए यंत्र लेने पर सब्सिडी की योजना निशुल्क गरीबों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली, गंगा एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, एयरपोर्ट मेट्रो ट्रेन व सर्वाधिक ग्रामीणों को सुगमता से पहुंचने के लिए काली संपर्क मार्गो सहित आदि विभिन्न कल्याणकारी योजना अगर किसी सरकार में मिला है तो वह योगी मोदी की की सरकार है।

उन्होंने कहा कि सर्वाधिक चीनी मिलो की स्थापना व उनका क्षमता बढ़ाना भाजपा की सरकार में किया गया है कहा कि सर्वाधिक चीनी उत्पादन का राज्य उत्तर प्रदेश देश का बन गया है राधा मोहन ने कहा कि किसानों का धान, गेहूं ,गन्ना ,सरकार खरीद ती है और उसका सारा भुगतान भी कर दे रही है पहले ऐसा नहीं सरकारे करती थी खाद के लिए लोग लाइन में लगे रहते थे और लाठियां आंसू गैस के गोले खाते थे, लेकिन अब किसानों को लाइन में लगकर खाद के लिए नहीं खड़े रहना पड़ता है यह मोदी जी की सोच है ।

राधा मोहन सिंह ने कहा कि मोदी जी देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं कहा कि पिछले सरकारों में हत्या लूट, दंगे आदि करवाए जाते थे लेकिन हमारी सरकार में सब बंद है तमाम गुंडों के ऊपर गुंडा एक्ट लगाकर जेल में डाल दिया गया है तमाम दंगाइयों को जेल में भेजा गया है और नुकसान की भरपाई उनसे करवाई गई है जिससे आज दंगे बंद हो गए हैं आज राज्य में बहन बेटी सुरक्षित हैं कानून व्यवस्था का राज चल रहा है पहले सड़कों पर बहू बेटियां दिन में नहीं चल पाती थी उनकी इज्जत लूट ली जाती थी विधायक गण असुरक्षित थे उनकी हत्या कर दी जाती थी लेकिन अब किसी की हिम्मत नहीं है कि वह हमारी बहू बेटियां और विधायक पर हमला कर दे उसके लिए योगी मोदी का कानून अपना काम कर रहा है।

उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव में देश के लिए योगी मोदी को दोबारा लाने के लिए उपस्थित लोगों से अपील की और कहा कि आप लोग अपना हाथ उठाकर देश हित में योगी-मोदी को वोट देकर देश का विकास करवाइए इस मौके पर हैदरगढ़ विधायक बैजनाथ रावत, जिला अध्यक्ष शशांक कुशमेश, दरियाबाद विधायक सतीश शर्मा, नीरज सिंह, वीरू शुक्ला, सौरभ त्रिपाठी, रामबाबू द्विवेदी मंडल अध्यक्ष मुन्नू सिंह, रामदेव सिंह दुर्गा सिंह आदि लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए, यहां पर भाजपा के पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित के मंच पर नहीं आने से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थी।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: लखनऊ रेलवे स्टेशन से भटकी पश्चिम बंगाल की सुभद्रा का मिला शव

संबंधित समाचार