हरदोई: नहर में गिरा युवक, रातभर चले रेस्क्यू के बाद दूसरे दिन बरामद हुआ शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले में नहर किनारे शौच करने गए युवक का अचानक पैर फिसल गया। जिससे युवक नहर में गिरकर पानी के तेज बहाव में बह गया। वहीं, कई घंटे तलाश करने के दौरान शुक्रवार की सुबह दूसरे दिन उसका शव बरामद किया जा सका। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया …

हरदोई। जिले में नहर किनारे शौच करने गए युवक का अचानक पैर फिसल गया। जिससे युवक नहर में गिरकर पानी के तेज बहाव में बह गया। वहीं, कई घंटे तलाश करने के दौरान शुक्रवार की सुबह दूसरे दिन उसका शव बरामद किया जा सका। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया है।

बता दें कि मल्लावां कोतवाली के गोसवा निवासी 39 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र परमू गुरुवार की शाम गांव के बगल से निकली नहर के किनारे शौच करने गया हुआ था। इसी बीच अचानक उसका पैर फिसल गया। नतीजतन ओमप्रकाश नहर में जा गिरा, पानी के तेज बहाव के चलते ओमप्रकाश खुद को संभाल नहीं सका और पानी के साथ बह गया। इसका पता होते ही वहां अफरातफरी मच गई। इसके बाद उसे तलाशा जाने लगा।

पढ़ें: झांसी: 18 साल से बंद पड़ी सहकारी समिति फिर से हुई शुरू

जानकारी के अनुसार सारी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चला। जिसके बाद शुक्रवार की सुबह उसका शव काफी दूर बरामद किया गया। ओमप्रकाश के परिवार में पत्नी ज्ञाना और पांच बेटियां हैं। वह मेहनत मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का पेट पाल रहा था।

हरदोई: लखनऊ रेलवे स्टेशन से भटकी पश्चिम बंगाल की सुभद्रा का मिला शव

पश्चिम बंगाल की रहने वाली सुभद्रा लखनऊ के रेलवे स्टेशन पर भीड़-भाड़ के चलते अपनों से भटक गई थी। शुक्रवार को उसका शव कीचड़ में फंसा हुआ पाया गया। कछौना पुलिस ने शव कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। बताते है कि पश्चिम बंगाल के निमुआ कमात थाना ओल्ड मालदा ज़िला मालदा निवासी दुलाल मोदी शनिवार को अपनी 45 वर्षीय पत्नी सुभद्रा और बच्चों के अलावा वहीं से कुछ और लोगों के साथ चंडीगढ़ के लिए रवाना हुआ था। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें….

संबंधित समाचार