हरदोई: प्रेमिका की हत्या करने वाले प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले में प्रेमिका की हत्या करने वाले प्रेमी को पुलिस ने धारदार हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया लिया है। थाना हरपालपुर के ग्राम ककरा में बुधवार को 17 वर्षीय अनीता का शव खेत में पड़ा पाया गया था। मृतका के पिता नंदराम ने पुत्री की हत्या किए जाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई …

हरदोई। जिले में प्रेमिका की हत्या करने वाले प्रेमी को पुलिस ने धारदार हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया लिया है। थाना हरपालपुर के ग्राम ककरा में बुधवार को 17 वर्षीय अनीता का शव खेत में पड़ा पाया गया था। मृतका के पिता नंदराम ने पुत्री की हत्या किए जाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी प्रकरण की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने सर्विलांस सहित अन्य पुलिस की टीम में लगा दी थी।

पुलिस ने गांव निवासी आशीष पुत्र रमेश को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि मृतका से उसका प्रेम प्रसंग था। लेकिन कुछ महीनों से उसने संबंध तोड़ लिए थे।

पढ़ें: अपनी मान प्रतिष्ठा में लगी रहती थीं राजकुमारों की सरकारें : राधा मोहन सिंह

उससे मुलाकात भी नहीं करती थी, इसी बात से गुस्सा होकर उसने बांके से अनीता की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हरदोई: नहर में गिरा युवक, रातभर चले रेस्क्यू के बाद दूसरे दिन बरामद हुआ शव

जिले में नहर किनारे शौच करने गए युवक का अचानक पैर फिसल गया। जिससे युवक नहर में गिरकर पानी के तेज बहाव में बह गया। वहीं, कई घंटे तलाश करने के दौरान शुक्रवार की सुबह दूसरे दिन उसका शव बरामद किया जा सका। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया है। बता दें कि मल्लावां कोतवाली के गोसवा निवासी 39 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र परमू गुरुवार की शाम गांव के बगल से निकली नहर के किनारे शौच करने गया हुआ था। इसी बीच अचानक उसका पैर फिसल गया। नतीजतन ओमप्रकाश नहर में जा गिरा, पानी के तेज बहाव के चलते ओमप्रकाश खुद को संभाल नहीं सका और पानी के साथ बह गया। इसका पता होते ही वहां अफरातफरी मच गई। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें….

संबंधित समाचार