बरेली: छुट्टी के आदेश से भ्रमित हुए छात्र, स्कूल खुले तो कम हो गई संख्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में दो दिन पहले बीएसए ने ठंड होने की वजह से 31 दिसंबर तक की छुट्टी का आदेश जारी किया था। यह आदेश बीएसए विनय कुमार ने खुद व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा था। मगर शाम होते-होते आदेश में परिवर्तन कर दिया गया। 31 दिसंबर की जगह छुट्टी …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में दो दिन पहले बीएसए ने ठंड होने की वजह से 31 दिसंबर तक की छुट्टी का आदेश जारी किया था। यह आदेश बीएसए विनय कुमार ने खुद व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा था। मगर शाम होते-होते आदेश में परिवर्तन कर दिया गया। 31 दिसंबर की जगह छुट्टी केवल 22 और 23 दिसंबर की ही की गई। बीएसए के इस आदेश के बाद तमाम शिक्षकों और बच्चों में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। जिसका असर हुआ कि जब शुक्रवार को स्कूल खुले तो बेहद कम संख्या में छात्र पहुंचे। कुछ स्कूल तो ऐसे थे जहां बच्चे आए ही नहीं।

जिस स्कूल में सबसे ज्यादा छात्र, वहां मजह एक दर्जन छात्र
स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी होने के बाद बच्चों को 31 दिसंबर तक छुट्टी के बारे में जानकारी दे दी गई। हालांकि देर शाम जब केवल दो दिनों की छुट्टी का आदेश जारी हुआ। इसके बाद भी अभिभावकों के पास तक केवल दो दिनों की छुट्टी की जानकारी पहुंचाई गई। मगर फिर भी शुक्रवार को छात्रों की संख्या कम दिखाई दी। शहर के 1800 से अधिक छात्र संख्या वाले जसोली स्कूल में मुश्किल से दर्जनभर छात्र ही पहुंचे। छात्रों ने पढ़ाई के बजाय खेलकूद में अपना समय बिताया।

इसे भी पढ़ें…

प्रियंका गांधी ने ‘धर्म संसद’ में दिए ‘घृणा भरे भाषण’ की निंदा की, कड़ी कार्रवाई की मांग की

 

 

 

 

संबंधित समाचार