सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल के ब्रेकअप पर भड़के एक्ट्रेस के फैंस, रोहमन से पूछा ये सवाल…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस जहां खुशी के चलते खबरों का हिस्सा रहते हैं वहीं दुख आने पर भी ये सभी खबरों में छा जाते हैं। अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई तरह के कयासों का सामना करना पड़ता। कुछ सच साबित होतीं तो कुछ झूठ। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के …

फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस जहां खुशी के चलते खबरों का हिस्सा रहते हैं वहीं दुख आने पर भी ये सभी खबरों में छा जाते हैं। अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई तरह के कयासों का सामना करना पड़ता। कुछ सच साबित होतीं तो कुछ झूठ। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के साथ भी हो रहा है। सुष्मिता सेन इस बार अपने ब्रेकअप को लेकर खबरों का हिस्सा बनी हुई हैं।

जहां एक तरफ बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ‘आर्या 2’ को लेकर फैंस और बॉलीवुड के स्टार्स ने तारीफें बटोर रही हैं और खबरों का हिस्सा बनी हुईं हैं तो वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा में हैं। उन्होंने अपने रिलेशनशिप को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट से बताया कि उनका और उनके बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल का रिश्ता टूट चुका है। उनके इस पोस्ट के बाद से सोशल मीडिया पर दोनों के ब्रेकअप की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा कि दोस्ती से हमारा रिश्ता शुरू हुआ, हम हमेशा दोस्त बने रहेंगे। रिश्ता काफी पहले ही खत्म हो गया था, लेकिन प्यार अब भी है। इसके साथ ही उन्होंने प्यार दोस्ती से भरे हैशटैग भी दिए हैं।

सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल का रिश्ता साल 2018 से लाइमलाइट में बना हुआ था। दोनों आए दिनों पब्लिक एरिया में स्पॉट भी होते थे.। वहीं सुष्मिता सेन के ऑफिशियल अपडेट के बाद उन्होंने अपने फैंस से अपने ब्रेकअप की खबर शेयर की।

बता दें कि रोहमन और सुष्मिता एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं कर रहे हैं। इसपर एक्ट्रेस के फैंस रोहमन से कमेंट कर सवाल कर रहे हैं कि अगर वह आपकी फैमिली हैं तो एक-दूसरे को अनफॉलो क्यों कर किया है।

पढ़ें- क्रिसमस पर रिलीज हुईं इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमाया अपना रंग, देखें लिस्ट

संबंधित समाचार