बिजनौर : माता महालक्ष्मी रथयात्रा की आरती कर नवाये शीश
बिजनौर/नजीबाबाद, अमृत विचार। अग्रोहा धाम से माता महालक्ष्मी की रथयात्रा का नगर आगमन पर श्रद्धालुओं ने जोरदार स्वागत किया । रथयात्रा को नगर में भ्रमण कराया गया। रथयात्रा रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर कृष्णा टॉकीज चौराहा, सुराही बाजार, जगन्नाथ चौक, चौक बाजार होते हुए अग्रवाल धर्मशाला पहुंची। रेलवे स्टेशन पर अग्रवाल सभा के प्रधान राकेश …
बिजनौर/नजीबाबाद, अमृत विचार। अग्रोहा धाम से माता महालक्ष्मी की रथयात्रा का नगर आगमन पर श्रद्धालुओं ने जोरदार स्वागत किया । रथयात्रा को नगर में भ्रमण कराया गया। रथयात्रा रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर कृष्णा टॉकीज चौराहा, सुराही बाजार, जगन्नाथ चौक, चौक बाजार होते हुए अग्रवाल धर्मशाला पहुंची। रेलवे स्टेशन पर अग्रवाल सभा के प्रधान राकेश गर्ग एडवोकेट ने माता महालक्ष्मी की आरती की।
कृष्णा टॉकीज के चौराहे पर व्यापारी नेता अनिल कुमार सिंघल, अंतर्राष्ट्रीय महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, जिला संयोजक अक्षय अग्रवाल, युवा जिला सचिव अनमोल गुप्ता, आयुष बंसल, दीपक गुप्ता, संजय अग्रवाल ने माता महालक्ष्मी को चुनरी भेंट की व माता महालक्ष्मी के जयकारों के साथ पुष्प वर्षा की।
नवाब नजीबुदौला मार्केट पर अंतर्राष्ट्रीय महासम्मेलन के जिला महामंत्री तुषार अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, निशा अग्रवाल, विकल्प अग्रवाल द्वारा माता महालक्ष्मी को भोग लगाया गया एवं पुष्प वर्षा की गई। सुराही बाजार में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिला संयोजक आदित्य अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, रजत अग्रवाल, शालू अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, मनोज तायल, अनिल अग्रवाल, गिरीश सिंघल द्वारा पुष्प वर्षा की गई। कार्यक्रम के समापन पर अग्रवाल सभा द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई। रथयात्रा में रश्मि अग्रवाल, तनु गोयल, यदु ऐरन, एस पी मित्तल, संजीव अग्रवाल, रीमा अग्रवाल, अखिलेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, पवन अग्रवाल, अंश अग्रवाल, नमन अग्रवाल, मुकेश जिंदल, विपिन अग्रवाल आदि रहे।
