सीतापुर: पुलिस पर उचित कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महोली/सीतापुर। पुलिस पर उचित कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए एक पक्ष ने रोड जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाने में कामयाब हो पाई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा चौकी के मुहल्ला मास्टर …

महोली/सीतापुर। पुलिस पर उचित कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए एक पक्ष ने रोड जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाने में कामयाब हो पाई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा चौकी के मुहल्ला मास्टर कालोनी निवासी रामकली पत्नी राजबहादुर, परिजनों व मुहल्लेवासियों ने शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे रोड जाम कर दिया।

सूचना पर इंस्पेक्टर अनूप कुमार शुक्ला समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। प्रदर्शन के दौरान वादी रामकली का रिश्तेदार किन्नर नन्हें उर्फ नयन ने पुलिस से नोकझोंक कर काफी हंगामा काटा। नयन का कहना था कि आरोपियों ने उसके रिश्तेदारों को जमकर पीटा, इसके बावजूद पुलिस ने केस न दर्ज कर भगा दिया।

वहीं रामकली द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि बीते 23 दिसंबर उसके घर पर मांगलिक कार्यक्रम था। शाम करीब सात बजे पुरानी रंजिश के चलते सर्वेश बंसल, जितेंद्र बंसल आदि ने दरवाजे पर आकर गाली गलौच शुरू कर दी। मना करने पर उक्त ने लात घूसों व बेल्ट आदि से उसको व उसके घरवालों व रिश्तेदारों को जमकर मारापीटा। इस संबंध में इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि वादी की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हो चुका है, जिसमें पाबंदी की कार्रवाई की गई थी।

यह भी पढ़ें:-Omicron को तोड़ निकालने में जुटी सरकार, 183 मामलों का किया गया विश्लेषण, 87 को लगी थी टीके की दोनों खुराक

संबंधित समाचार