कानपुर: नर्सिंग की छात्रा के ठुकराया प्रेम प्रस्ताव तो फेसबुक फ्रेंड ने उठाया ये बड़ा कदम
कानपुर। कानपुर आउटर बिधनू थाना क्षेत्र के एक अस्पताल में ट्रेनिंग कर रही नर्सिंग छात्रा ने प्रेम प्रस्ताव ठुकराया तो दिल्ली से आये फेसबुक फ्रेंड ने हाथ की नस काट ली। युवक को लहूलुहान हालत में देख अस्पताल के डॉक्टरों ने उसका उपचार कर स्वजन को जानकारी दी। मूलरूप से कानपुर देहात के मंगलपुर थाना …
कानपुर। कानपुर आउटर बिधनू थाना क्षेत्र के एक अस्पताल में ट्रेनिंग कर रही नर्सिंग छात्रा ने प्रेम प्रस्ताव ठुकराया तो दिल्ली से आये फेसबुक फ्रेंड ने हाथ की नस काट ली। युवक को लहूलुहान हालत में देख अस्पताल के डॉक्टरों ने उसका उपचार कर स्वजन को जानकारी दी। मूलरूप से कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय एक युवक वर्तमान में दिल्ली स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है।
युवक के मुताबिक बीते दो साल से उसकी फेसबुक के जरिये एक नर्सिग छात्रा से मित्रता हो गई। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल नंबर फेसबुक के जरिये लेकर वाट्सएप पर बात करना शुरू कर दिया। गुरुवार को वह दिल्ली से मूल गांव आया था। शुक्रवार को नर्सिंग छात्रा ने बिधनू स्थित एक अस्पताल में मिलने की बात कही थी। जिस पर वह निर्धारित समय पर अस्पताल पहुंचकर छात्रा को फोन किया। जिसपर अस्पताल की पहली मंजिल की छत पर खड़ी होकर छात्रा ने मिलने से इंकार कर दिया।
युवक ने अस्पताल परिसर से खड़े होकर तेज आवाज में प्रेम प्रस्ताव रखा। जिसपर छात्रा ने नाराज होकर युवक को अस्पताल से भाग जाने को बोल दिया। इससे मायूस होकर युवक ने ब्लेड से हाथ की नस काट ली। लहूलुहान हालत में युवक को अस्पताल के कर्मचारियों ने ओपीडी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उपचार कर उसके स्वजन को जानकारी दी। जिसके बाद युवक खुद अस्पताल से चला गया। थानाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी पर पुलिस अस्पताल गई थी। जहां से युवक छुट्टी लेकर जा चुका था।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: ‘रामलीला का मेला लगाने की उसी जमीन पर मिले इजाजत, नहीं तो करेंगे पलायन’
