इंस्पायर योजना में मंडल में बरेली का पहला स्थान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नवाचार और छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए संचालित इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत 5 छात्रों को चयनित किया गया है। चयनित छात्र राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। योजना में मंडल में बरेली पहले स्थान पर रहा है। वर्तमान सत्र में जनपद के 41 छात्रों का चयन कर …

बरेली, अमृत विचार। नवाचार और छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए संचालित इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत 5 छात्रों को चयनित किया गया है। चयनित छात्र राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। योजना में मंडल में बरेली पहले स्थान पर रहा है। वर्तमान सत्र में जनपद के 41 छात्रों का चयन कर उनके खाते में 10 हजार की प्रोत्साहन धनराशि भेजा गयी है। शुक्रवार को राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान विज्ञान व प्रौद्योगिकी द्वारा ऑनलाइन आयोजित कार्यक्रम में यह घोषणा शिक्षा उपनिदेशक शशि देवी शर्मा ने की।

जिला विद्यालय निरीक्षक डा. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान सत्र में जनपद से 40 स्कूलों के 118 नवाचारी प्रोजेक्ट आईडिया ऑनलाइन पंजीकृत किए गए थे। इनमें 41 छात्रों को वैज्ञानिक प्रोत्साहन के रूप में प्रत्येक छात्र को 10 हजार की प्रोत्साहन धनराशि उनके खाते में हस्तांतरित की गई है। जनपद के सभी विद्यालयों में नवाचार जागरूकता के लिए इनोवेशन बॉक्स लगाए जाएंगे।

जिला विज्ञान समन्वयक नोडल अधिकारी डा. रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि इंस्पायर अवार्ड मानक योजना कक्षा 6 से 10 तक के लिए संचालित है। पिछले सत्र के चयनित 33 विद्यार्थियों का जनपदीय ऑनलाइन मॉडल प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट में प्रस्तुतीकरण किया गया था। जिसमें 5 छात्र राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुने गए हैं।

इनमें दलपतपुर स्थित राजकीय हाईस्कूल से देव पाल, अहलादपुर क्षेत्र स्थित राजकीय हाई स्कूल से प्रमोद कुमार, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज से ऋषि शर्मा, बीबीएल स्कूल की वैश्वी अग्रवाल और दमखोदा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय से हर्षित चौहान को चुना गया है । प्रतियोगिता में चयनित छात्रों को जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, संयुक्त शिक्षा निदेशक डा. एके द्विवेदी, बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं।

संबंधित समाचार