कोविड-19: देश में पिछले 24 घंटे में 7,189 नए मामले आए, 387 और मरीजों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 7,189 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,47,79,815 पर पहुंच गयी है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 77,032 हो गयी है। इस बीमारी से 387 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,79,520 हो गयी है। …

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 7,189 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,47,79,815 पर पहुंच गयी है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 77,032 हो गयी है। इस बीमारी से 387 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,79,520 हो गयी है। कोरोना वायरस के रोज आने वाले नए मामले पिछले 58 दिनों से 15,000 से कम हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.22 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 98.40 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में पिछले 24 घंटों में 484 मामलों की कमी दर्ज की गयी है।

संक्रमण की दैनिक दर 0.65 प्रतिशत है। यह पिछले 82 दिनों से दो प्रतिशत से कम रही है। साप्ताहिक संक्रमण दर भी 0.60 प्रतिशत दर्ज की गयी और यह पिछले 41 दिनों से एक प्रतिशत से कम बनी हुई है। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,42,23,263 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.38 प्रतिशत है।

देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 141.01 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

इसे भी पढ़ें…

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

संबंधित समाचार