अमेठी के लोगों ने पहली बार गरीब की बेटी को बनाया सांसदः स्मृति ईरानी
रायबरेली। नगर पंचायत परशदेपुर के स्वर भारती विद्यालय में केन्द्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्मृति ईरानी ने कहा कि अमेठी के लोगों ने पहली बार गरीब की बेटी को सांसद बनाया। अभी तक यहां पैसे वाले ही सांसद हुआ करते थे।सांसद ने अपनी …
रायबरेली। नगर पंचायत परशदेपुर के स्वर भारती विद्यालय में केन्द्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्मृति ईरानी ने कहा कि अमेठी के लोगों ने पहली बार गरीब की बेटी को सांसद बनाया। अभी तक यहां पैसे वाले ही सांसद हुआ करते थे।सांसद ने अपनी गरीबी का हवाला देते हुए बताया कि जब वह पैदा हुई तो उनके घर में 150 रुपये थे। मेरी मां घर घर आचार बेचती थी तथा पिता पटरी पर बैठकर किताब बेचते थे।
सांसद ने जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव से परशदेपुर में कैंप लगाकर समस्याओं का निस्तारण करने को कहा। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कौशल, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार शुक्ल, पूर्व विधायक गजाधर सिंह,डीह के पूर्व ब्लाक प्रमुख विवेक सिंह,अशोक दलबहादुर कोरी आदि मौजूद रहे।
पढ़ें- लुधियाना कोर्ट विस्फोट केस: गगनदीप उड़ाना चाहता था रिकॉर्ड रूम, विस्फोट के लिए किया RDX का इस्तेमाल
इन कार्यों का हुआ लोकार्पण
नगर पंचायत परशदेपुर के स्वर भारती विद्यालय में केन्द्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति इरानी ने 21लाख 64 हजार 217 रुपये की लागत से 378 मीटर इंटरलाकिंग व नाली निर्माण, प्राथमिक विद्यालय प्रथम में टीटीएसपी 101417 लाख रुपए,रैन वाटर हार्वेस्टिंग 163822 लाख रुपए,एक अदद मिनी टयुवबेल,849791 लाख,157 अदद स्ट्रीट लाइट 847785 लाख तथा चौदहवें वित्त से 90 मीटर इंटरलाकिंग व नाली 3287676 लाख, वार्ड नंबर छह कटरा बाजार में कान्हा गौशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय योजना से निर्मित पशू आश्रय स्थल का निर्माण 165,89 लाख रुपए,एम आर एफ सेंटर का निर्माण 33,67 लाख रुपए,1383 मीटर रबर मोल्ड इंटर लॉकिंग व कवर्ड नाली का निर्माण 211,68 लाख रुपए का लोकार्पण तथा 59,98 लाख रुपए की लागत राम सागर तालाब, कुम्हारन तालाब और काजी तालाब का सुंदरीकरण का शिलान्यास किया गया।
14 दिव्यांगों को मिली ट्राईसाइकिल
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से 14 विकलांगों को कृत्रिम सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम के तहत सांसद स्मृति ईरानी ने ट्राईसाइकिल का वितरण किया।इसके अलावा छह लोगों को स्मार्टकैन डिवाइस भी दिया गया।
