मुरादाबाद : दिल्ली व कांठ रोड से आने वाले वाहनों की दोपहर से होगी नो एंट्री
अमृत विचार, मुरादाबाद। क्रिसमस पर शनिवार को महानगर का रूट डायवर्ट रहेगा। शनिवार को दिल्ली व कांठ रोड से आने वाले वाहनों की दोपहर से नो एंट्री हो जाएगी। सभी भारी-बड़े व मालवाहक वाहनों को डायवर्ट रूट से गुजारा जाएगा। एसपी ट्रैफिक अशोक सिंह ने बताया कि क्रिसमस पर 24 दिसंबर की रात से चर्च …
अमृत विचार, मुरादाबाद। क्रिसमस पर शनिवार को महानगर का रूट डायवर्ट रहेगा। शनिवार को दिल्ली व कांठ रोड से आने वाले वाहनों की दोपहर से नो एंट्री हो जाएगी। सभी भारी-बड़े व मालवाहक वाहनों को डायवर्ट रूट से गुजारा जाएगा।
एसपी ट्रैफिक अशोक सिंह ने बताया कि क्रिसमस पर 24 दिसंबर की रात से चर्च व संस्थाओं में विशेष प्रार्थना व सभाओं का आयोजन शुरू हो जाता है। 25 दिसंबर को दिन निकलने के साथ ईसाई समुदाय के लोग चर्च में विशेष प्रार्थना के लिए पहुंचने लगते हैं। लिहाजा शनिवार को महानगर का रूट डायवर्ट रहेगा। बताया कि शनिवार को कांठ व बिजनौर से आने वाले वाहन दो बजे तक महानगर के अंदर आएंगे। इसके बाद सभी रोडवेज बसें नई तहसील किला तिराहा पर रोक दी जाएंगी।
यहां पर सवारियां उतारने के बाद यहीं से लौट जाएंगी। इसी तरह हरपाल नगर रोडवेज से फव्वारा तिराहा व पीलीकोठी की ओर से आने वाली रोडवेज बसे दोपहर तक पूर्व की भांति चलेंगी। दोपहर दो बजे से फव्वारा तिराहा व पीलीकोठी की ओर नहीं आएंगी। बसें व अन्य भारी वाहन हरपाल नगर रोडवेज स्टैंड से हनुमान मूर्ति, कोहिनूर तिराहा से आजादनगर से जीरो प्वाइंट होते पाकबड़ा की तरफ से दिल्ली व बिजनौर की ओर जाएंगी। पास वाले भारी मालवाहक भी दोपहर तक पूर्व की भांति चलेंगे।
इसके बाद दोपहर दो से रात दो बजे तक इन वाहनों की महानगर में नो एंट्री रहेगी। शनिवार को किसी भी भारी वाहन को रात दो बजे तक महानगर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बताया कि रूट डायवर्जन के दौरान जिन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, वह रात दो बजे तक रहेगी।
