अयोध्या: एटीएम में लगी आग, पुलिस ने पाया काबू
अयोध्या। कस्बा बीकापुर में हाईवे के बगल स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में अचानक आग लग गई। जिसे देखकर स्थानीय लोगों ने हल्ला गुहार मचाया। जिसके बाद लोगों ने डायल 112 सहित स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर टीम के साथ पहुंचे बीकापुर फायर दस्ते के प्रभारी जय …
अयोध्या। कस्बा बीकापुर में हाईवे के बगल स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में अचानक आग लग गई। जिसे देखकर स्थानीय लोगों ने हल्ला गुहार मचाया। जिसके बाद लोगों ने डायल 112 सहित स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर टीम के साथ पहुंचे बीकापुर फायर दस्ते के प्रभारी जय प्रकाश राय ने करीब आधे घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।
शुक्रवार देर शाम करीब 8 बजे शिव मंदिर के पास स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में अचानक धुआं निकलने लगा देखते ही देखते धुआं और तेज हो गया। जिसे देखकर वहां मौजूद दुकानदार और आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी डायल 112 सहित कोतवाली पुलिस को दिया।
सूचना के बाद दल-बल के साथ पहुंचे फायर सर्विस के प्रभारी जयप्रकाश राय और प्रभारी निरीक्षक बीकापुर मणिशंकर तिवारी पुलिस दल के साथ पहुंचे। फायर ब्रिगेड बीकापुर के प्रभारी श्री राय के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं, कोतवाल की ओर से विधुत स्टेशन बीकापुर पर सूचना देकर सप्लाई बंद करवाया गया।
पढ़ें: यूपी में मिला कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का तीसरा केस, अमेरिका से लौटी युवती हुई पॉजिटिव
सूचना पर पहुंचे विधुत विभाग के कर्मचारियों की तरफ से एटीएम की लाइन काटकर सप्लाई को एक बार फिर सुचारू रूप से चलाया गया। कोतवाल मणिशंकर तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। घटना की सूचना बैंक कर्मियों को दे दी गई है।
यह भी पढ़ें: बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से साढ़े सात हजार सरकारी विद्यालयों को मिलेगा फर्नीचर
