फिल्म की कहानी को बेहद खास मानते हैं आयुष्मान खुराना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ को लेकर चर्चा में हैं। उनका कहना है कि वह फिल्म की कहानी को बेहद महत्वपूर्ण मानते हैं। आयुष्मान खुराना ने कहा कि मेरे लिए फिल्म की कहानी हमेशा किरदार के ऊपर होती है।मैं किरदार को देखकर फिल्म नहीं करता, बल्कि कहानी देखकर …

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ को लेकर चर्चा में हैं। उनका कहना है कि वह फिल्म की कहानी को बेहद महत्वपूर्ण मानते हैं। आयुष्मान खुराना ने कहा कि मेरे लिए फिल्म की कहानी हमेशा किरदार के ऊपर होती है।मैं किरदार को देखकर फिल्म नहीं करता, बल्कि कहानी देखकर फिल्म करता हूं। उस कहानी के अंदर अपने किरदार को कैसे ढालूं, वह एक मुहिम होती है। लेकिन सबसे ऊपर कहानी होती है।

आयुष्मान खुराना ने आगे कहा कि मेरे लिए हर फिल्म बहुत अहम होती है, क्योंकि हर फिल्म किसी न किसी मुद्दे पर होती है।मेरी फिल्में लोगों तक पहुंचे और उनकी सोच बदलने में कामयाब हों, तब उसको फिल्म की कामयाबी ही आंकता हूं। चंडीगढ़ करे आशिकी तो बहुत अहम है, क्योंकि दर्शकों का इसे बहुत प्यार मिल रहा है। काम की तारीफ हो, तब अच्छा ही लगता है।

कैटरीना कैफ ने शुरु की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ की शूटिंग, इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने अपनी आने वाली फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ की शूटिंग शुरू कर दी है। निर्देशक श्रीराम राघवन की आगामी फिल्म मैरी क्रिसमस में दक्षिण भारतीय सुपरस्टार थलपति विजय सेतुपति के साथ कैटरीना कैफ लीड रोल में नजर आने वाली हैं। विजय सेतुपति और कैट ने फिल्म मेरी क्रिसमस की शूटिंग शुरु कर दी है। कैटरीना इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रही हैं।उन्होंने मेरी क्रिसमस के फिल्म निर्माता और निर्देशकों के साथ एक तस्वीर शेयर की है।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- कैटरीना कैफ ने शुरु की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ की शूटिंग, इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

संबंधित समाचार