कानपुर मेट्रो को मिली एनओसी, 28 दिसंबर को प्रधानमंत्री करेंगे शुभारंभ
कानपुर। कानपुर मेट्रो के सामने आई अंतिम बाधा भी पार हो गयी। मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त ने कानपुर मेट्रो को एनओसी प्रदान कर दी है। एनओसी मिलते ही अब मेट्रो के शुभारंभ की तैयारियां तेज हो गई हैं। 28 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी के शुभारंभ करते ही अगले दिन से इसे आम जनता के लिए …
कानपुर। कानपुर मेट्रो के सामने आई अंतिम बाधा भी पार हो गयी। मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त ने कानपुर मेट्रो को एनओसी प्रदान कर दी है। एनओसी मिलते ही अब मेट्रो के शुभारंभ की तैयारियां तेज हो गई हैं। 28 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी के शुभारंभ करते ही अगले दिन से इसे आम जनता के लिए शुरू कर दिया जाएगा। मेट्रो को लेकर कानपुर के लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुभारंभ से पहले मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त ने तीन दिनों तक यहां पर गहनता से जांच की थी। इस दोरान उन्होंने मेट्रो ट्रैक, स्टेशन, रिसीविंग सब स्टेशन, डिपो समेत अन्य बिंदुओं पर पड़ताल की थी। आइआइटी से मोतीझील तक फुल स्पीड में दौड़ाकर मेट्रो को परखा गया था। इसके बाद उन्होंने मेट्रो को अपनी एनओसी प्रदान की है। इसको लेकर यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी कुमार केशव ने कहा कि कानपुर मेट्रो ने अपने पहले कॉरीडोर के लिए सभी तकनीकी स्वीकृति और एनओसी प्राप्त कर ली हैं।
यह भी पढ़ें:-गोरखपुर: स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का डीएम ने किया निरीक्षण, 30 दिसंबर को सीएम कर सकते हैं लोकार्पण
दो साल से कम समय मे पहले कॉरीडोर को पूरा करने को एक उपलब्धि बताया। इसके साथ ही अब मेट्रो के शुभारंभ की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। 28 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी इसका शुभारंभ करने के साथ ही आइआइटी से गीतानगर तक इसकी यात्रा भी करेंगे। इसके अलावा अगले दिन यानि 29 दिसंबर सुबह छह बजे से इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-देश में कानून एक तो अदालतों में अलग-अलग शब्दावली, प्रक्रिया और फीस क्यों? सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
