गोरखपुर: वरिष्ठ पत्रकार अजय श्रीवास्तव को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
गोरखपुर। कांग्रेस दलित जोड़ो अभियान समिति उत्तर प्रदेश के जोनल कार्यालय चालू चंद्रपुरी कॉलोनी के निकट कैंट थाना पर आज शनिवार को वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय अजय श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि दी गई। बता दें गोरखपुर के कई समाचार पत्रों और डिजिटल, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कार्यरत रहे वरिष्ठ पत्रकार अजय श्रीवास्तव की बीते बुधवार की शाम समाचार …
गोरखपुर। कांग्रेस दलित जोड़ो अभियान समिति उत्तर प्रदेश के जोनल कार्यालय चालू चंद्रपुरी कॉलोनी के निकट कैंट थाना पर आज शनिवार को वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय अजय श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि दी गई। बता दें गोरखपुर के कई समाचार पत्रों और डिजिटल, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कार्यरत रहे वरिष्ठ पत्रकार अजय श्रीवास्तव की बीते बुधवार की शाम समाचार कवरेज करते वक्त हाई ब्लड प्रेशर से ब्रेन हैमरेज हो गया।
जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां स्थिति गम्भीर देखते हुए उन्हें एसजीपी जीआई लखनऊ भेजा गया था, किन्तु इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। इस दौरान जिला महामंत्री और मीडिया प्रभारी अनिल सोनकर ने क्या कहा आइए सुनते हैं।
पत्रकार के निधन पर सीएम ने जताया शोक
गोरखपुर के विभिन्न समाचार पत्रों तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में पत्रकार के रूप में कार्य कर चुके पत्रकार अजय कुमार श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है । उनकी पत्नी श्रीमती अनिता श्रीवास्तव, निवासी विकासनगर, बरगदवा गोरखपुर को लिखे गए शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि अजय कुमार श्रीवास्तव का निधन परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है।
मुख्यमंत्री ने महायोगी गुरु गोरक्षनाथ जी से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को चिर – शांति प्रदान करें तथा आप सभी परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दे। वहीं मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पाँच लाख रुपये के सहायता राशि देने की घोषणा की है।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: पत्रकारों से सीएचसी अधीक्षक व डॉक्टर ने की अभद्रता, नाराज पत्रकारों ने किया प्रदर्शन
