लखीमपुर-खीरी: एक दिन में दो हत्याएं, पहले को धारदार हथियारों से काटा, दूसरे को गोली उड़ाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेहजम/लखीमपुर-खीरी, अमृतविचार। शुक्रवार की रात थाना नीमगांव में एक मजदूर और थाना निघासन क्षेत्र में एक किसान की हत्या कर दी गई। मजदूर का शव गांव से महज 100 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे गन्ने के खेत में क्षतविक्षत बरामद हुआ। उसकी धारदार हथियारों से बेहरमी से हत्या की गई थी। उधर निघासन में …

बेहजम/लखीमपुर-खीरी, अमृतविचार। शुक्रवार की रात थाना नीमगांव में एक मजदूर और थाना निघासन क्षेत्र में एक किसान की हत्या कर दी गई। मजदूर का शव गांव से महज 100 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे गन्ने के खेत में क्षतविक्षत बरामद हुआ। उसकी धारदार हथियारों से बेहरमी से हत्या की गई थी। उधर निघासन में हत्यारों ने किसान का पहले चाकू से गला रेत दिया। बाद में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। किसान के घर के बाहर शव डालकर हत्यारे भाग निकले। एक ही रात हुईं दो हत्याओं से जिले के लोग एक बार फिर दहल उठे हैं।

थाना नीमगांव के गांव भूलनपुर निवासी सुनील कुमार (30) पुत्र गयाप्रसाद पासी शुक्रवार को गांव के ही अपने साथी डगरू उर्फ कौशल के साथ असगर अली के गन्ना कोल्हू पर मजदूरी करने गया था, लेकिन वह देर शाम तक वापस घर नहीं लौटा। परिवार वालों ने फौरी तौर पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला।

घर वालों ने देर सवेर आने की उम्मीद लगाकर तलाश पर अधिक जोर नहीं दिया। सुबह ग्रामीण जब खेतों की तरफ गए तो गांव से सौ मीटर की दूरी पर सड़क किनारे गांव पिपरी निवासी पंकज के गन्ने के खेत में उसका शव देखा। शव क्षत-विक्षत था। उसके सिर, गर्दन, हाथ-पैर पर धारदार हथियारों के गहरे जख्म थे।

शव से दो कदम दूरी पर खून पड़ा था। हत्या की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। तमाम ग्रामीणों के साथ रोते-विलखते परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह के साथ मौके पर पहुंचे सीओ मितौली अरविंद कुमार ने परिवार वालों और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली।

घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो सकी हैं, लेकिन एक साल पहले हुई गांव के ही शिवराज कश्यप की हत्या और पड़ोसी गांव में एक महिला से सुनील के प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। पुलिस दोनों बिंदुओं पर अपनी जांच कर रही है। पुलिस ने पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे वह पूछताछ भी कर रही है। मृतक के पिता गया प्रसाद ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।

सीओ मितौली ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। पुलिस घटना से जुड़े हर पहुलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। दूसरी हत्या थाना निघासन के गांव पचपेड़ा में हुई। हत्यारों ने गांव पचपेडा निवासी किसान शिवकुमार का पहले चाकू से गला रेता।

बाद में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और उसके घर के बाहर शव डालकर भाग निकले। पुलिस ने मौके से रक्तरंजित चाकू बरामद किया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।

ये भी पढ़े-

बरेली के हाफिजगंज में बड़ा हादसा: पीलीभीत रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे, रास्ते में ट्रक से भिड़ी कार, दो बच्चियों की मौत, चार गंभीर घायल

संबंधित समाचार