बरेली: पढ़ेरा के छोटे प्रधान की जांच अब एनीसीबी लखनऊ के हवाले, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में सबसे बड़े स्मैक तस्कर शाहीद खां उर्फ छोटे प्रधान के केस की जांच अब फतेहगंज पुलिस की वजह अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनीसीबी) लखनऊ करेगी। एनसीबी के अधिकारियों ने छोटे प्रधान के खिलाफ दर्ज हुए 20 किलो स्मैक की फाइल तलब की है। जिससे यह कहना गलत …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में सबसे बड़े स्मैक तस्कर शाहीद खां उर्फ छोटे प्रधान के केस की जांच अब फतेहगंज पुलिस की वजह अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनीसीबी) लखनऊ करेगी। एनसीबी के अधिकारियों ने छोटे प्रधान के खिलाफ दर्ज हुए 20 किलो स्मैक की फाइल तलब की है। जिससे यह कहना गलत नहीं होगा कि अब छोटे प्रधान की मुश्किले और भी बढ़ना तय है।
उधर दूसरी ओर बहेड़ी में एक किलो हेरोइन मामले में दर्ज मुकदमे की भी फाइल एनसीबी ने तलब की है। मामले में आईजी रमित शर्माऔर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने फाइलों को एनसीबो को सौंपने के निर्देश दिए है।
19 अगस्त को पकड़ा गया था छोटे प्रधान
दरअसल, 19 अगस्त को फरीदपुर के पढेरा गांव में पुलिस स्मैक तस्कर के यहां दबिश देने गई थी। इसी बीच एक कार से आ रहे दो लोगों को पुलिस ने रोका। पूछताछ में पता चला कि कार सवार व्यक्ति पढेरा गांव का प्रधान है। उसके साथ में बैठे दूसरे व्यक्ति को उसने अपना भतीजा बताया। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उन्हें उसमें से 20 किलो स्मैक बरामद हुई। जिसके बाद पूरे पुलिस महकमे में हलचल मच गई। तत्काल प्रभाव से गाड़ी को सीज कर दिया गया और दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
छोटे प्रधान की अब तो करोड़ों की संपत्ति हो चुकी है जब्त
मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने छोटे प्रधान के खिलाफ जांच और संपत्ति चिन्हित करने के निर्देश दिए। जिसमें शाहीद खान की 50 करोड़ की संपत्ति का पता चला तो पुलिस ने अभियान चलाकर उसकी 50 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली। अब एनसीबी में जांच जाने से उसकी मुश्किले और भी बढ़ सकती है।
ये भी पढ़े-
