बरेली: अमित शाह और योगी के रोड शो के चलते हटेंगे बिजली के तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मथुरा से शुरू हुई भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा का बरेली में समापन होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर में रोड शो कर सकते हैं। भाजपा नेताओं के अनुसार 31 दिसंबर को कार्यक्रम हो सकता है। फिलहाल, …

बरेली, अमृत विचार। मथुरा से शुरू हुई भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा का बरेली में समापन होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर में रोड शो कर सकते हैं। भाजपा नेताओं के अनुसार 31 दिसंबर को कार्यक्रम हो सकता है। फिलहाल, अभी सरकारी कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।

इससे पहले बिजली अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बिजली विभाग ने संभावित रूट पर बिजली के तारों को हटाने की योजना बनाई है। अधीक्षण अभियंता विकास सिंघल ने अपनी टीम के साथ शहर के जिन गलियों से रोड शो निकलने की उम्मीद है उसका निरीक्षण कर तारों को देखा।

अधिकारियों के अनुसार झुमका तिराहे से लेकर कालीबाड़ी तक रोड शो निकलेगा। जिसके तहत जर्जर और नीचे लटक रहे तारों को हटाने का काम एक दो दिन में शुरू कर दिया जाएगा।

संबंधित समाचार