बिजनौर : पशुशाला में बंधी दो लाख रुपये की भैंस चोरी, तहरीर
बिजनौर/रेहड़। शनिवार देर रात अज्ञात चोर रायपुरी बॉर्डर स्थित एक किसान की पशुशाला में बंधी लगभग दो लाख रुपए कीमत की तीन दुधारू भैंस चोरी कर ले गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया टीम के साथ मौके पर पहुंची और पशुशाला व रास्तों का बारीकी से निरीक्षण किया। रेहड़ थाना क्षेत्र के …
बिजनौर/रेहड़। शनिवार देर रात अज्ञात चोर रायपुरी बॉर्डर स्थित एक किसान की पशुशाला में बंधी लगभग दो लाख रुपए कीमत की तीन दुधारू भैंस चोरी कर ले गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया टीम के साथ मौके पर पहुंची और पशुशाला व रास्तों का बारीकी से निरीक्षण किया।
रेहड़ थाना क्षेत्र के रायपुरी निवासी राजेंद्र कुमार शर्मा पुत्र दयालचंद शर्मा व अन्य लोगों ने बताया कि शनिवार की रात वह अपने पशुओं के चारा डालकर सो गए। जब सुबह दूध निकालने के लिए पशुशाला गए तो देखा कि वहां एक भैंस और गाय के दो बछड़े बंधे हैं, लेकिन तीन कीमती भैंस गायब है। पशुशाला का मुख्य द्वार खुला पड़ा है। यह देख कर उनके होश उड़ गये।
राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पशु चोर दीवार फांद कर अंदर घुसे होंगे और मुख्य द्वार खोलकर तीनों कीमती भैंस चोरी कर ले गए। पीड़ित की सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया ने पशुशाला सहित आसपास के रास्तों का बारीकी से निरीक्षण किया और पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए। पीड़ित ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है।
