सभी पार्टियों ने मुसलमानों को धोखा देकर लूटा: मौलाना कल्बे जब्बाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद कल्बे जब्बाद ने वीरांगना नगरी झांसी में शनिवार को सभी राजनीतिक दलों पर मुस्लिम समुदाय को धोखा देकर लूटने का आरोप लगाया। यहां पत्रकारों के साथ बातचीत में उत्तर प्रदेश के आगामी विधान सभा को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में मौलाना ने कहा कि अब तक सभी पार्टी …

झांसी। शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद कल्बे जब्बाद ने वीरांगना नगरी झांसी में शनिवार को सभी राजनीतिक दलों पर मुस्लिम समुदाय को धोखा देकर लूटने का आरोप लगाया। यहां पत्रकारों के साथ बातचीत में उत्तर प्रदेश के आगामी विधान सभा को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में मौलाना ने कहा कि अब तक सभी पार्टी ने मुसलमानों अपना वोट बैंक समझा है।

किसी पार्टी ने मुसलमानों के लिए कुछ नहीं किया। सभी पार्टियों ने मुसलमानों को लूटा है, सभी ने मुसलमानों धोखा दिया है। मौलाना आज यहां मेवातीपुरा स्थित हुसैनी इमामबारगाह में नबी एक करीम मोहम्मद मुस्तफा की बेटी जनाबे फातिमा जहरा की याद में आयोजित एक मजलिस में शिरकत करने आए थे।

लखनऊ: ओमिक्रॉन ने बढ़ाई चिंता, महंगी हो सकती है हज यात्रा

दुनिया में लगातार बढ़ते ओमिक्रॉन के खतरे ने हज आजमीनों की बेचैनी बढ़ा दी है। ओमिक्रॉन के चलते सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य प्रोटोकॉल की वजह से सऊदी अरब सरकार ने वीजा शुल्क सहित वैट में बढ़ोत्तरी कर दी है। इस बढ़ोत्तरी से हज यात्रा 2022 पर जाने की इच्छा रखने वाले आजमीनों को 1.25 लाख रुपये तक का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ सकता है।

पढ़ें: बरेली: किराएदारों को घर से निकलाना पड़ा मंहगा, मकान मालिक को जेल हुई, प्लाट बिक गया, हालात यह कि अब खुद किराए के मकान में रहते हैं

ओमिक्रॉन के चलते इसबार हज वीजा शुल्क, वैट, हेल्थ इंश्योरेंस, सऊदी अरब में रिहाईश का किराया व सेवा शुल्क में बढ़ोत्तरी की गई है। इस बढ़ोत्तरी से साल 2022 में हज यात्रा के खर्च में करीब एक लाख से 1.25 लाख रुपए तक महंगी होने की संभावना है। इस बार हज यात्रियों को हज पर जाने के लिए अजीजिया श्रेणी में 3,35,000 रुपये और ग्रीन श्रेणी के लिए 4,07000 रुपये तक खर्च करने होंगे। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित समाचार