हरदोई: अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र पर भारत विषयक व्याख्यानमाला का हुआ आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले में रविवार को अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र पर भारत विषयक व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। व्याख्यानमाला में राज्यसभा के संयुक्त सचिव महेश चंद तिवारी मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। नगर के पुष्पगिरी सभागार में गिरीश चंद बाजपेई स्मृति व्याख्यानमाला के तहत अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र पर भारत पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। व्याख्यानमाला को …

हरदोई। जिले में रविवार को अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र पर भारत विषयक व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। व्याख्यानमाला में राज्यसभा के संयुक्त सचिव महेश चंद तिवारी मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। नगर के पुष्पगिरी सभागार में गिरीश चंद बाजपेई स्मृति व्याख्यानमाला के तहत अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र पर भारत पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया।

व्याख्यानमाला को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता तिवारी ने कहा कि हमारे देश की स्वर्ण होती आर्थिक स्थिति देश के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि हमारी देश की लगभग 130 करोड़ जनसंख्या में सवा करोड़ लोग ही करो की अदायगी ईमानदारी से करते हैं। साथ ही कहा कि इतने कम सीमित संसाधनों में भी भारत लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है। तिवारी ने कहा कि ज्योतिष आर्थिक रूप से संबंध होता है, कोई अपनी सेंसर वन्य शक्तियों को भी बढ़ा सकता है।

आर्थिक रूप से संपन्न होने पर अन्य देश भी सहयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ वर्षों से ईरान में वैज्ञानिक प्रगति ज्यादा हुई है। उन्होंने विज्ञान पर ज्यादा ध्यान दिया है, उनके यहां आधुनिक प्रयोगशालाओं की अत्यधिक स्थापना हुई है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के एक शिष्टमंडल ने हाल ही में कहा है कि भारत बिना किसी स्वार्थ के हमारे देश में लगातार विकास में सहयोग कर रहा है। साथ ही कहा कि तमाम सड़कें बनवाई, अस्पताल बनवाएं, मोनिका भारत हमेशा अन्य देशों के साथ उदारवादी रहा है। वर्तमान समय में हमारे भारत का नेतृत्व एक अच्छी दिशा में जाकर देश के विकास के लिए प्रयासरत हैं।

पढ़ें: दबंग खान को सांप ने काटा, फार्म हाउस पर क्रिसमस मनाने गए थे एक्टर

तिवारी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से हमने बेहतर नेतृत्व के चलते ही अपने को विश्व स्तर पर लाकर खड़ा किया है। हमने अपनी सांस्कृतिक ऐतिहासिक विरासत को जितना प्रस्तुत करना था, उतना नहीं किया यह वजह है कि हम कुछ क्षेत्रों में पिछड़ रहे हैं। प्रतिबिंब संस्था के तत्वावधान में आयोजित व्याख्यान माला के आयोजक संस्था अध्यक्ष समाजसेवी अरुणेश बाजपेई, संस्था के सचिव अनिल श्रीवास्तव लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व महामंत्री अनिल सिंह वीरू, शिक्षाविद रजनीश त्रिपाठी प्रहलाद मिश्रा, महेश चंद्र मिश्रा राकेश पांडे, पीके गुप्ता, साहित्यकार मनीष मिश्रा,अरुण मिश्रा सहित दर्जनों साहित्य प्रेमी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता