मुरादाबाद : दो दिवसीय हड़ताल में शामिल होंगे आंगनबाड़ी कर्मचारी
मुरादाबाद, अमृत विचार। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से रविवार को सिविल लाइन स्थित अंबेडकर पार्क में धिक्कार सभा का आयोजन किया। सभा में आंगनवाड़ी कर्मचारियों के साथ सरकार द्वारा किए गए वादों को लेकर चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव शशि बाला व संचालन जिलाध्यक्ष रजनी दिवाकर ने किया। प्रदेश …
मुरादाबाद, अमृत विचार। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से रविवार को सिविल लाइन स्थित अंबेडकर पार्क में धिक्कार सभा का आयोजन किया। सभा में आंगनवाड़ी कर्मचारियों के साथ सरकार द्वारा किए गए वादों को लेकर चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव शशि बाला व संचालन जिलाध्यक्ष रजनी दिवाकर ने किया।
प्रदेश महासचिव ने कहा की कर्मचारियों ने कोरोना महामारी के दौरान परिवार की जान जोखिम में डालकर बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के योद्धा के रूप में कार्य किया उसके बाद भी कर्मचारियों को कोई सुविधा नहीं दी गई। इसके साथ ही पूरे 5 वर्ष में नई भर्ती व प्रमोशन लटकाए रखें।
बताया कि न्यूनतम 21000 मासिक वेतन व निजीकरण के खिलाफ देश की 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों बा स्कीम वर्कर्स फाउंडेशन ऑफ इंडिया के आव्हान पर प्रदेश की आंगनवाड़ी कर्मचारी आगामी 23 से 24 फरवरी को दो दिवसीय हड़ताल में शामिल होगी। जिसमें सरकार के खिलाफ हल्ला बोल जारी रहेगा। इस मौके पर अनीता शर्मा लाजवंती मधु रानी सुषमा कविता यादव हेमलता ठाकुर कमलेश लोहिया आदि लोग उपस्थित रहे।
