विपक्ष में बैठने लायक भी नहीं रही कांग्रेस : कारनदलाजे
गोंडा। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा कारनदलाजे ने रविवार को कहा कि अपने चाल व चरित्र के कारण कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने के भी काबिल नहीं रही है। यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में प्रचार करने आयी करदलांजे ने रविवार को यहां पत्रकारों से कहा कि वीर सावरकर के …
गोंडा। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा कारनदलाजे ने रविवार को कहा कि अपने चाल व चरित्र के कारण कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने के भी काबिल नहीं रही है। यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में प्रचार करने आयी करदलांजे ने रविवार को यहां पत्रकारों से कहा कि वीर सावरकर के बारे मे कांग्रेस को जानकारी नहीं है।
कांग्रेस केवल ऐसे महापुरुषों का फोटो ट्विटर पर वोट बैंक के लिए डालती हैं। महाराष्ट्र में आज भी सावरकर परिवार के लोग रहते हैं। वह गोवंश खाते नहीं है। फिर ऐसा बात क्यों आएगा। कांग्रेस के लोग ऐसे अमर सपूतों को अपमानित करते हैं। यही कारण है कि यह पार्टी अपनी चाल चरित्र के कारण लगातार गिरती जा रही है।
उन्होंने कहा कि संसद में कांग्रेस के कितने लोग हैं। इनकी स्थिति तो यहां तक पहुंच गई है कि यह अधिकृत विपक्ष भी नहीं है। वह स्वतंत्रता सेनानियों को मानते नहीं। देश के बहुसंख्यक लोगों के मन में क्या है। उसे जानते नहीं फिर इनको वोट कौन देगा। इसलिए कांग्रेस के लोग बहुत परेशान हैं। हैदराबाद के सांसद असदउद्दीन ओवैसी पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि क्या वह भारत को पाकिस्तान बनाना चाहते हैं। उनके बयान बाजी से ऐसा ही लगता है। लेकिन वह अपने मंसूबे में कभी सफल नहीं होंगे।
समाजवादी पार्टी पर प्रहार करते हुए कर्नाटक की सांसद ने कहा कि भाई भतीजावाद व भ्रष्टाचार मे सपा ने यूपी को बर्बाद कर दिया था।
कानपुर में पैसा मिला है। वह किसका पैसा है। यह काला धन चुनाव में खर्च खर्च करने के लिए व्यवसाई के घर इकट्ठा किया गया था।
उत्तर प्रदेश में 2017 से पहले जंगलराज था। जनता ने बड़े ही उम्मीद के साथ अखिलेश यादव को मौका दिया था कि नौजवान है कुछ काम करेंगे। लेकिन कुछ नहीं किया सिर्फ जातिवाद भाई भतीजावाद भ्रष्टाचार करके उत्तर प्रदेश को डुबो दिया। जब हमारी सरकार आई है तो इससे ऊपर लाने का काम किया जा रहा है।
मोदी योगी की जोड़ी एक बार फिर से उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में परचम लहराएगी। उन्होने कहा “ हम विश्व को एक नया संदेश देंगे।
संसद में 11 महिला मंत्री हैं। मोदी सरकार ने महिलाओं को बहुत प्राथमिकता दी है। सरकार महिलाओं को केंद्र बिंदु में रखकर योजनाएं बना रही है। कांग्रेस का कोई टिकट लेना ही नहीं चाहता है। देश का युवा मोदी योगी के साथ है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: साईं दाता कुटिया के पीठाधीश्वर के अंतिम संस्कार को लेकर पनपा विवाद
