मुरादाबाद : दहेज की मांग पूरी न होने पर कराया गर्भपात, पत्नी के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर किए वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग को लेकर ससुराल वालों ने धोखे से दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। पति ने नशीली दवाई खिलाकर उसके अश्लील फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। गंभीर हालत में उसे मायके में छोड़कर चले गए। नारी उत्थान केंद्र में समझौते के बाद पति …

मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग को लेकर ससुराल वालों ने धोखे से दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। पति ने नशीली दवाई खिलाकर उसके अश्लील फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। गंभीर हालत में उसे मायके में छोड़कर चले गए। नारी उत्थान केंद्र में समझौते के बाद पति उसे घर ले गया। आरोप है कि ससुर ने उसके साथ जबरदस्ती की। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने डिलारी पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है।

डिलारी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एसएसपी को बताया कि उसका विवाह 11 दिसंबर 2020 को थानाक्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। परिजनों ने शादी में 22 लाख रुपये खर्च किए थे। मगर ससुराल वाले पांच लाख रुपये और आई-20 कार की मांग करते थे। आरोप है कि 25 फरवरी 2021 को सास-ससुर व पति ने उसके साथ मारपीट की। तब वह दो माह की गर्भवती थी। इसकी शिकायत पर पहुंचे मायके वालों ने समझौता करा दिया। आरोप है कि पति ने नशीली दवाई खिलाकर उसके अश्लील फोटो खींच कर एक ग्रुप में डाल दिए। यह फोटो उसके भाई के पास पहुंच गए। तब उसने पति से इस हरकत के बारे में शिकायत की तो उसने साफ कह दिया कि मैं तो ऐसा ही करूंगा तूझसे जो हो सके कर लेना।

पीड़िता ने बताया कि इसके बाद ननद व सास ने उसे दूध में दवाई खिला दी। इससे उसका गर्भपात हो गया और उसकी हालत भी बिगड़ गई। पति ने झोलाछाप से उसका इलाज कराया। इसके बाद पति व ससुर बाइक पर बैठाकर उसे पीड़िता के गांव के पास छोड़कर चले गए। उसने घर पहुंचकर मायके वालों को पूरी बात बताई। पीड़िता को लेकर उसका भाई थाने गया और तहरीर दी मगर डिलारी पुलिस ने सुनवाई नहीं की। बाद में 13 अक्टूबर को नारी उत्थान केंद्र में समझौते के बाद वह ससुराल चली गई।

आरोप है कि 14 दिसंबर को ससुर उसके कमरे में घुस आया और जबरदस्ती की। विरोध करते हुए उसने अपनी सास और पति से शिकायत की तो दोनों ने साफ कह दिया कि तेरे साथ ऐसा ही होता रहेगा, क्योंकि तू अनपढ़ व जाहिल है। इसके बाद सास, ननद व पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। वह सुरजनगर पुलिस चौकी गई लेकिन पुलिस ने डांट कर भगा दिया। ससुर व पति ने धमकी दी तू हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। हमारी पहुंच बहुत ऊपर तक है। पुलिस हमारा कुछ नहीं कर पाएगी। तब पीड़िता ने न्याय के लिए एसएसपी का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश डिलारी पुलिस को दिया है।

संबंधित समाचार