मुरादाबाद: रेस्टोरेंट में युवती के साथ बैठा देख भड़के युवकों ने छात्र को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। नगर में कोचिंग सेंटर पर पढ़ने आए मुरादाबाद निवासी छात्र को युवती के साथ नगर के रेस्टोरेंट में देखकर कुछ युवक भड़क गए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। पहले रेस्टोरेंट में कहासुनी हुई, उसके बाद दर्जन भर से अधिक युवकों ने छात्र को दौड़ा-दौड़ा कर बुरी तरह पीटा। घटना के बाद पीड़ित …
मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। नगर में कोचिंग सेंटर पर पढ़ने आए मुरादाबाद निवासी छात्र को युवती के साथ नगर के रेस्टोरेंट में देखकर कुछ युवक भड़क गए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। पहले रेस्टोरेंट में कहासुनी हुई, उसके बाद दर्जन भर से अधिक युवकों ने छात्र को दौड़ा-दौड़ा कर बुरी तरह पीटा। घटना के बाद पीड़ित के समर्थन में तमाम छात्र आ गए। सभी कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन अंतर्गत मुहल्ला मंगल बाजार निवासी उत्कर्ष विश्नोई के अनुसार वह नगर स्थित कोचिंग सेंटर पर पढ़ने के लिए आया था। शनिवार की शाम वह एक रेस्टोरेंट पर अपनी रिश्तेदार युवती के साथ बैठकर चाय पी रहा था, तभी कुछ युवक वहां पर आए और उस युवती के साथ बैठने पर आपत्ति जताते हुए उससे झगड़ा करना शुरू कर दिया। इस पर वहां अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।
इस दौरान वहां मौजूद लोग आ गए और उन्होंने बीच-बचाव करवा दिया। आरोप है कि उसके बाद जब वह वहां से जा रहा था तो नगलिया रोड पर दर्जन भर से अधिक युवकों ने उसे घेर कर हमला बोल दिया। उन्होंने उसे उसे दौड़ा-दौड़ा कर डंडों से पीटा। उसकी चीखपुकार सुन कर लोगों को आता देख आरोपी वहां से भाग गए।
रविवार को पीड़ित ने साथियों के साथ कोतवाली पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी। इस पर पुलिस ने घायल छात्र का मेडिकल कराया और अतुल चौहान, अंकित चौधरी व हर्ष सहित चार आरोपियों के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
